KBP Times

Horoscope : आज का कैसा रहेगा दिन, जानिए राशिफल से

Horoscope

Horoscope Today: आज का कैसा रहेगा दिन, जानिए राशिफल से

मेष राशिः
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। Horoscope आज कामों में अच्छी सफलता मिलेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और राजनीति में कार्यरत लोगों के सहयोगी उनके कामों से काफी खुश रहेंगे और उनकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आपके जनसमर्थन में इजाफा होगा। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी।

वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। Horoscope आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से पेंड़िंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको धन और समय दोनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता है और किसी खास काम को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ भी रहेगी।

मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान को आप कहीं बाहर घूमाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी यदि आपसे किसी चीज की फरमाइश करें, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको किसी बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से समस्याएं बढ़ेगी।

कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवारजनों और दोस्तों से आपको पूरा साथ मिलेगा। Horoscope आप अपने घर की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी मेहमान आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपकी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर लापरवाही दिखायी, तो बाद में भी आपके लिए मुश्किल खड़ी करेगा। आप अपने आस-पड़ोस में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाले हैं। Horoscope आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। कला कौशल में निखार आएगा। मित्रों और सहकार्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे और किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि:
आज आपको वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी और आप अपनी मीठी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। Horoscope विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रूका था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको आज किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें :  मकर संक्रांति 2026: इन चीजों के दान से बदलेगी किस्मत, आएंगे सुख-समृद्धि भरे दिन

तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आप मौज-मस्ती भरा जीवन जिएंगे। आपका काम को लेकर आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपको अपने अनुभवों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने किसी काम को लेकर पार्टनरशिप कर रखी थी, तो वह भी पूरी होगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी और आप किसी के कहने में आकर कोई जोखिम न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी।

धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। Horoscope आपको अपनी किसी पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपकी किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप अपने कामों को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे, लेकिन फिर भी आपको अच्छा रिजल्ट ना मिलने से निराशा हाथ लगेगी। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें, क्योंकि उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

यह भी देखें: जयपुर के पतंग बाजारों का अनोखा नजारा, थीम पतंगें बनीं आकर्षण का केंद्र

मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दोस्तों क साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई काम पेंडिंग पड़ा था, तो उसको लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माताजी की सेहत में गिरावट आने से खर्च भी अच्छा खासा होगा, लेकिन परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं।

कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा और संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप लोगों के भलाई के लिए आगे आएंगे, लेकिन इसमें आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। यदि आप कहीं बाहर जायेंगे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण भी खर्चा बढ़ सकता है।

मीन राशिः
आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा और आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपको यदि किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। कोई सरकारी काम आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस से कुछ चुनौतियां मिलेगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क