Kal ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज सोमवार का दिन नई खुशियां और आर्थिक लाभ लेकर आने वाला है. कल शाम 05:54 तक द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि का प्रारंभ होगा. वहीं अगर नक्षत्रों की अगर बात करें तो कल सुबह 11.32 तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद मृगशिरा नक्षत्र प्रभावी होगा.
मेष राशि (Aries)
कल का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा. ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलता से पूरा करेंगे. क्रिएटिव और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. आपकी प्रतिभा से प्रभावित होकर लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृष राशि (Taurus)
कल आपका दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा. लंबे समय से अटका काम आसानी से पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी. सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
कल का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए लाभदायक साबित होगा. व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने या लंच का प्लान बन सकता है. कल आप खुद की जरूरतों और आराम पर अधिक ध्यान देंगे.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कल कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रह सकती है, लेकिन अधिकारियों के सहयोग से सभी काम समय पर पूरे होंगे. परिवार में धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ का माहौल बन सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों की समाज और संगठन में सराहना होगी. हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा.
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
कल का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जरूरतमंदों की मदद करेंगे. मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है. समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी होगा.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
कल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार और करीबी लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। दूसरे राज्य में नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है. ऑफिस की मीटिंग में आपके सुझावों की सराहना होगी.
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
कल आप शांत और संतुलित मन के साथ दिन की शुरुआत करेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. सरकारी योजनाओं या सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और नवविवाहित जोड़े मनोरंजक समय बिताएंगे. हालांकि फालतू विवादों से दूरी बनाए रखें.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कल का दिन खुशियों और सफलता से भरा रहेगा. आप हर काम धैर्य और समझदारी से पूरा करेंगे. ऑफिस में आपकी कार्यशैली की जमकर तारीफ होगी और नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिल सकता है. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. छोटी-छोटी खुशियां भी आपका मन प्रसन्न रखेंगी.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
कल आर्थिक मामलों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा. व्यापार में अचानक धन लाभ होने से वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है और नए स्किल या कंप्यूटर कोर्स में रुचि बढ़ेगी. ऑफिस का काम समय से पहले पूरा हो जाएगा. परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाकर चलना लाभदायक रहेगा.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
कल का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. शुरुआत में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, लेकिन बाद में स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी. शिक्षकों के लिए प्रमोशन के अच्छे योग हैं. जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात भी संभव है.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कल परिवार में खुशियों और उत्सव का माहौल रहेगा. संतान की सफलता से गर्व महसूस होगा और घर में पार्टी या आयोजन हो सकता है. नए काम की योजना भविष्य में आर्थिक लाभ दिला सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, हालांकि सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से बचें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
कल का दिन आपके लिए नई उमंग और आर्थिक लाभ लेकर आएगा. कॉस्मेटिक और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हो सकता है. कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ दोस्ती गहरी हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12



