KBP Times

फैशन वीक में ‘आउट ऑफ ऑफिस’ कलेक्शन ने जीता दिल

life style news

Fashion with Lifestyle:  मंबई में चल रहे फैशन वीक में सितारे रैंप पर जलवा बिखेर रहे हैं। इस फैशन वीक में आउट ऑफ ऑफिस कलेक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।रविवार को जहां अदिति राव हैदरी ने रैंप वॉक करके फैंस का दिल जीता, वहीं सैयारा फेम अनीत पड्डा भी रैंप पर बेहद खूबसूरत लगीं। अनीत, डिजाइनर अनीत अरोड़ा के लिए शो स्टॉपर रहीं।

अनीत पड्डा ने बिखेरा जलवा

जियो कंवेंशनल सेंटर में चल रहे इस फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में श्आउट ऑफ ऑफिसश् स्टाइल फैशन शोकेस किया गया। इस मौके पर अनीत की मशहूर ड्रेस डिजाइनर अनीत अरोड़ा के डिजाइन किए हुए फॉल विंटर कलेक्शन को शोकेस किया। सफेद और ब्लू पैलेट इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। आउट ऑफ ऑफिसश् कलेक्शन का यह आउटफिट भी काफी आरामदायक और ट्रेंडी नजर आ रहा था। इसका हैंडक्राफ्ट टैक्चर इसे एक अलग ही लुक दे रहा था। वहीं सबकी निगाहें अनीत के क्लासिक शूज पर भी ठहरीं।

ब्लू लहंगे में अदिति ने किया रैंप वॉक

अनीत से पहले अदिति ने भी शो में रैंप वॉक की। उन्होंने शानदार मिडनाइट ब्लू लहंगे में रनवे पर जबरदस्त एंट्री की। सत्य पॉल की डिजाइन की इस ड्रेस ने फैंस का काफी ध्यान खींचा। इस ड्रेस में एक लहराता हुआ स्कर्ट था जिस पर बारीक प्रिंट बने थे। इसके साथ अभिनेत्री ने एक बोल्ड, ब्रालेट-स्टाइल का ब्लाउज पहना था जिसका गला काफी गहरा था। इसमें एक मॉडर्न टच देने के लिए, उन्होंने इस लुक के ऊपर एक लंबा, स्ट्रक्चर्ड ट्रेंच कोट पहना, जिससे पारंपरिक पहनावे को एक आधुनिक लुक मिला।

कौन-कौन हुआ शामिल?

इस फैशन वीक में अब तक डायना पेंटी, तमन्ना भाटिया, शनाया कपूर, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कल्कि कोचलिन और दिशा पाटनी समेत कई सेलेब्स शामिल हो चुके हैं। ये सभी अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए शो स्टॉपर रहे और उनका कलेक्शन शोकेस करते नजर आए।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2