KBP Times

बिना काटे कैसे जानें गोभी के अंदर कीड़ा है या नहीं? ये ट्रिक देख दुकानदार भी हो जाएगा हैरान!

 Trick to pick cabbage: बिना काटे कैसे जानें गोभी के अंदर कीड़ा है या नहीं?
 Trick to pick cabbage: बाजार से ताजी और पूरी तरह साफ-सुथरी बंद गोभी (पत्ता गोभी) या फूलगोभी लाना आजकल चुनौती बन जाता है। बाहर से तो सब कुछ ठीक-ठाक लगता है, लेकिन घर लाकर काटते ही अंदर कीड़े या सड़ांध दिख जाती है। इससे न सिर्फ पैसे की बर्बादी होती है, बल्कि सब्जी भी बेकार हो जाती है।लेकिन घबराइए नहीं! यहां कुछ बेहद आसान और कारगर ट्रिक्स हैं, जिनसे आप खरीदते वक्त ही बिना काटे पता लगा सकते हैं कि गोभी अंदर से कीड़ों वाली है या नहीं। ये टिप्स अपनाकर आप हमेशा फ्रेश और सेफ गोभी चुन सकेंगे। दुकानदार भी आपकी समझदारी देखकर हैरान रह जाएगा!

बंद गोभी  खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान:

1.वजन चेक करें: गोभी को हाथ में उठाकर तौलें। अगर वो अपने साइज के मुकाबले काफी भारी लग रही है, तो समझिए अंदर से ठोस, ताजी और अच्छी है। हल्की गोभी ज्यादातर पुरानी, खोखली या कीड़ों से प्रभावित होती है।

2.परतों की कसावट देखें: अच्छी गोभी की परतें बहुत कसी हुई और टाइट होनी चाहिए। अगर परतें ढीली हैं, बीच में गैप दिख रहा है या आसानी से अलग हो रही हैं, तो कीड़े घुसने की पूरी संभावना है। ऐसी गोभी से दूर ही रहें।

3.बाहरी पत्तों पर बारीक छेद: गोभी के ऊपरी पत्तों को ध्यान से जांचें। अगर छोटे-छोटे छेद, कट या चबाए हुए निशान दिखें, तो अंदर कीड़े जरूर होंगे। ये छेद कीड़ों के खाने के कारण बनते हैं।

4. रंग और धब्बों पर नजर: ताजी गोभी का रंग चमकदार हरा (या हल्का क्रीम) होना चाहिए। काले, भूरे या पीले धब्बे फंगस, सड़न या कीड़ों के अंडे के संकेत हो सकते हैं। ऐसी गोभी न लें।

5.साइज का फंडा: बहुत बड़ी गोभी अक्सर अंदर से खोखली या कीड़ों वाली निकलती है। मध्यम साइज वाली गोभी चुनना सबसे सुरक्षित रहता है।

6.महक जरूर चेक करें: ताजी गोभी की हल्की, प्राकृतिक और ताजगी वाली खुशबू आती है। अगर तीखी, सड़ी हुई या अजीब गंध आए, तो वो खराब है – बिल्कुल न खरीदें।

7.दबाकर टेस्ट: गोभी को ऊपर से हल्का दबाएं। वो पत्थर जैसी सख्त और क्रिस्प महसूस होनी चाहिए। अगर स्पंजी, नरम या दबने पर आसानी से दब जा रही है, तो अंदर खराबी या कीड़े हो सकते हैं।

एक्स्ट्रा टिप: घर लाने के बाद फूलगोभी के लिए

अगर आप फूलगोभी खरीद रहे हैं, तो खरीदते समय ऊपर बताए पॉइंट्स चेक करें। घर पहुंचकर कीड़े चेक करने के लिए सबसे पॉपुलर ट्रिक है , गुनगुने पानी में थोड़ा नमक और हल्दी डालकर गोभी के फूल 10-15 मिनट डुबोकर रखें। अगर कीड़े हैं तो वे बाहर निकल आएंगे और पानी में तैरने लगेंगे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क