Health&Lifestyle: आपको दिनभर उर्जावान रहना है तो आपका डाइजेशन सही रहना चाहिए. इसके लिए दिन की शुरुआत भी अच्छी डाइट से होनी चाहिए. अधिकतर लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक, दिन की शुरुआत यदि सही भोजन से की जाए तो डाइजेशन सही रहता है, एनर्जी लेवल सही रहती है और ओवरऑल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. एक्सपर्ट की माने तो सुबह की शुरुआत फलों से करने को आदर्श मानते हैं लेकिन हर फल अलग होता है और खाली पेट खाने पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है. खजूर न्यूट्रिशन प्रदान करते हैं.
रात भर की लंबी फास्टिंग के बाद डाइजेशन सेंसेटिव हो जाता है. सुबह उठते ही सबसे पहले ऐसी चीज खाना चाहिए जो आसानी से पच जाए, पेट के लिए हल्के रहें और बिना एसिडिटी के लगातार एनर्जी देने वाले हों.
खाली पेट खजूर से लाभ
खजूर को खाली पेट खाने के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है, खासकर पारंपरिक और आयुर्वेदिक पद्धतियों में. इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है. ये फाइबर से भरपूर है जो डाइजेशन में मदद करता है और कब्ज से बचाता है. यह पेट के लिए हल्का होता है और इससे एसिडिटी होने की संभावना कम होती है. खजूर आंतों की हेल्थ को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. खजूर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो उन्हें सुबह के समय थकान या एनर्जी की कमी महसूस करने वालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद बनाते हैं.
खजूर खाने का सबसे अच्छा तरीका
एक्सपर्ट के मुताबिक, 2-3 खजूरों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाने से डाइजेशन अच्छा रहता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर हो सकता है.
लेकिन डायबिटीज के मरीजों को फल और सब्जियां की मात्रा पर नजर रखनी चाहिए. वहीं जिन लोगों को एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या होती है, उन्हें केले की तुलना में खजूर ज्यादा आसानी से पच जाते हैं.
यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को Different Style से कराएं अहसास
केले और खजूर दोनों ही सेहतमंद फल हैं लेकिन इन्हें खाने का सही समय और कॉम्बिनेशन मायने रखता है. खाली पेट खाने पर खजूर आमतौर पर पौष्टिक और फायदेमंद होते हैं
यह भी देखें : Rajasthan Viral Video: “हमारा रे*प हो जाएगा तो क्या करोगे आप…” | बस से उतारने पर भड़कीं लड़कियां


