KBP Times

किसी की बातों में आकर ना करें बच्चों की Skin से खिलवाड़, भ्रामक प्रचार से बचें

Children skin

Skin : सोशल मीडिया पर चमकती Skin की चाह, महंगे सीरम और ब्रांड मॉडल की लुभावनी बातें आज बेहद आम हो गई हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए ये कंपनियां छोटे बच्चों तक को अपना शिकार बना रही हैं और बताते हैं कि उन्हें एंटी-एजिंग क्रीम जैसे एडल्ट प्रोडक्ट्स बेच रही हैं।

भारत में भी फैल रहा सेफोरा किड्स ट्रेंड

यह खतरा केवल यूरोप या अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में भी तेजी से उभर रहा है। सौंदर्य प्रसाधन कंपनियों के आक्रामक प्रचार और सोशल मीडिया से प्रभावित होकर, भारत में 10 से 13 साल के बच्चे भी रेटिनॉल और के-ब्यूटी स्टाइल वाले कई स्टेप्स के Skin केयर रूटीन को अपना रहे हैं। इसके सीधे नतीजों के रूप में देश में बच्चों में रैशेज और एलर्जी के मामले बढ़ गए हैं।

बच्चों को रखें दूर

डर्मेटोलॉजिस्ट की सख्त हिदायत है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को ब्यूटी क्रीम्स से पूरी तरह दूर रखा जाना चाहिए। यह समस्या सिर्फ Skin  तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके गहरे मानसिक दुष्प्रभाव भी हैं। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि कम उम्र में सिर्फ अपने लुक्स पर ध्यान केंद्रित करने से बच्चों में आत्मविश्वास की कमी और एंग्जाइटी जैसे मानसिक जोखिम भी बढ़ रहे हैं। यह स्थिति भारतीय बच्चों के लिए भी उतनी ही वास्तविक और खतरनाक है, जितनी कि पश्चिमी देशों में देखने को मिल रही है।

इटली की कार्रवाई

इटली के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने इसे बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत के साथ एक बड़ा खिलवाड़ माना है। जानकारी के अनुसार इस मामले में फ्रांस के मशहूर लग्जरी ग्रुप एलवीएमएच के दो बड़े ब्यूटी ब्रांड्स- सेफोरा और बेनिफिट के खिलाफ कड़ी जांच बैठा दी गई है। इटैलियन अथॉरिटी का आरोप है कि इन ब्रांड्स ने अपने फेशियल मास्क, सीरम और एंटी-एजिंग क्रीम का इस भ्रामक तरीके से प्रचार किया कि 10 साल से कम उम्र की बच्चियां भी इनकी ओर आकर्षित होने लगीं। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि इन उत्पादों पर यह जानकारी या तो गायब थी या उसे छिपाकर रखा गया था कि ये उत्पाद नाबालिगों के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं और न ही मासूम त्वचा पर इनका कोई ट्रायल किया गया है।

नाजुक Skin पर केमिकल्स का प्रहार

नई दिल्ली में एक वरिष्ठ कंसल्टेंट के हवाले जानकारी मिली है कि आजकल छोटे बच्चे भी अपनी रोजमर्रा की Skin  केयर में ऐसे एक्टिव तत्वों का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं, जो केवल बड़ों के लिए होते हैं।

यह भी पढ़ें : Summer वेकेशन पर मिलेगा Cool और Stylish लुक, श्वेता तिवारी से लें आईडिया और पहनें Printed ड्रेसेस

यह भी देखें : बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौ*त | प्रशासन पर उठे सवाल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2