Masala dosa sandwich recipe- अगर रात के डोसा बनाने के बाद बैटर बच जाए तो उसे फेंकने की बजाय आप उससे एक बेहद टेस्टी और क्रिस्पी मसाला सैंडविच तैयार कर सकते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां और मसाले डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं.
इस रेसिपी के लिए आपको चाहिए –
-1 कटोरी डोसा बैटर
– 3–4 ब्रेड स्लाइस
-बारीक कटी प्याज, गाजर, बंद गोभी, शिमला मिर्च
– थोड़ा सा कद्दूकस अदरक और धनिया पत्ती
-1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1/2 चम्मच सांबर मसाला
-1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
– 2 चम्मच नारियल का बुरादा
-जरूरत अनुसार घी या मक्खन
ऐसे बनाएं मसाला डोसा सैंडविच
सबसे पहले तवे को अच्छे से गर्म करें और उस पर थोड़ा घी या मक्खन लगाकर हल्का चिकना कर लें फिर अतिरिक्त घी को पोंछ दें. अब तवे पर डोसा बैटर फैलाकर पतला डोसा तैयार करें. इसके बीच में ब्रेड स्लाइस रखें और हल्के हाथों से दबाएं ताकि वह चिपक जाए. इसके ऊपर कटी हुई सारी सब्जियां डालें और साथ में लाल मिर्च, काली मिर्च, सांबर मसाला और नारियल बुरादा छिड़क दें. अब किनारों पर थोड़ा मक्खन डालकर इसे अच्छे से सेंकें और पलटकर दोनों तरफ से कुरकुरा होने दें. तैयार है आपका स्वादिष्ट मसाला डोसा ब्रेड सैंडविच.
यह भी पढ़ें : स्टाइलिश लॉंग स्कर्ट आपको देंगी सेलेब्स जैसा लुक
टिप्स और सर्विंग आइडिया
इसे आप हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. चाहें तो इसमें उबला आलू या पनीर डालकर और भी रिच स्वाद बना सकते हैं. यह झटपट बनने वाला नाश्ता सुबह के लिए परफेक्ट ऑप्शन है.
यह भी देखें : जयपुर में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ फिनाले | CM भजनलाल शर्मा करेगें युवाओं से संवाद



