Haldi Face Mask for Glowing Skin- आज हम आपको एक आसान और असरदार घरेलू फेस मास्क के बारे में बताएंगे – कोरा टर्मरिक मास्क. यह मास्क त्वचा की टैनिंग को कम करने उसे साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर की जरूरत नहीं ये सारे सामग्री आपकी किचन में आसानी से मिल जाएंगी. गर्मियों में धूप, धूल और पसीने के कारण त्वचा पर टैनिंग होना आम बात है. पार्लर और महंगे फेशियल्स की बजाय आप घर पर कोरा टर्मरिक मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं. यह त्वचा को नेचुरल तरीके से साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है.
कोरा टर्मरिक मास्क बनाने के लिए सामग्री
- 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- दही
सबसे पहले हल्दी को किसी लोहे के तवे पर हल्का भून लें. और हल्दी को तब तक भूनें जब तक यह हल्का ब्राउन न हो जाए. इसके बाद ठंडी होने पर इसमें कॉफी पाउडर और दही मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें.
मास्क लगाने का तरीका
1. चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें.
2. पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें.
3. हल्के हाथों से लगभग 5 मिनट तक मसाज करें.
4. बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.
टिप: पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका उपयोग न करें.
यह भी पढ़ें : Glowing Skin के लिए संतरे के छिलके: महंगे फेशियल की जरूरत खत्म, पाएं प्राकृतिक निखार
कोरा टर्मरिक मास्क के फायदे
– चेहरे पर जमा डेड स्किन, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हटाता है.
– टैनिंग कम करता है.
– त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है.
-बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल करें.
यह भी देखें : जयपुर की चांदपोल सब्जी मंडी बदहाल, दुकानदार और ग्राहक परेशान
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें .



