KBP Times

जेंडर-न्यूट्रल फैशनः आराम, अभिव्यक्ति और व्यक्तिगत शैली को प्रदर्शित करते परिधान

Gender-nutral fashion
Gender-neutral Fashion : आरामदायक होने के साथ साथ स्टाइलिश दिखने वाले परिधान युवाओं को लुभाने लगे हैं। अब यह आधुनिक दौर ‘मेंस सेक्शन’ और ‘वीमेंस सेक्शन’ के बीच का फर्क खत्म करने का आ गया है खास तौर से कपडों के मामलों में। जेंडर-न्यूट्रल फैशन, जिसे ‘यूनिसेक्स फैशन’ भी कहा जाता है। असल में, अब जेन-जी और मिलेनियल्स ऐसे परिधानों को अपनाना पसंद कर रही हैं, जो किसी जेंडर की सीमा में बंधी न हों, बल्कि आराम, आत्माभिव्यक्ति और व्यक्तिगत शैली को प्राथमिकता दें।

फैशन स्टाइल को समझें

यूनिसेक्स फैशन का उद्देश्य कपड़ों के माध्यम से खुद की पहचान और अभिव्यक्ति को महत्व देना है, न कि उसे समाज द्वारा तय किए गए ‘पुरुष’ या ‘महिला’ के मानकों में बांधना। इस फैशन में ऐसे कपड़े शामिल हैं, जो सभी के लिए उपयुक्त हों और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न करें। अपने सरल डिजाइन, स्टाइल और उपयोगिता के कारण ये कपड़े लोकप्रिय भी हो रहे हैं। साथ ही, ये व्यक्तित्व को निखारने और वॉर्डरोब को आधुनिक व आकर्षक बनाने में भी मदद कर रहे हैं।

ये ट्रेंड आराम का है

न्यूट्रल फैशन आराम और फिटिंग को प्राथमिकता देता है। इसमें लिंग के बजाय ऐसे कपड़े चुने जाते हैं, जिन्हें पहनकर आप सहज और आत्मविश्वास महसूस करे। इस फैशन में ढीली शर्ट, वाइड-लेग पैंट, हवादार ड्रेस और अन्य आरामदायक परिधान शामिल होते हैं। साथ ही ऐसे साफ-सुथरे और बहुउपयोगी कपड़ों को महत्व दिया जाता है, जो हर अवसर पर आसानी से पहने जा सकें और स्टाइल के साथ आराम भी प्रदान करें।

तैयार करें अपनी वार्डरोब

विशेषज्ञों के अनुसार जेंडर-न्यूट्रल वार्डरोब तैयार करने के लिए ऐसे कपड़े चुनें जो आरामदायक, बहुउपयोगी और अच्छी गुणवत्ता वाले हों। काले, सफेद, ग्रे, बेज और नेवी जैसे न्यूट्रल रंगों को प्राथमिकता दें, क्योंकि ये हर मौसम और अवसर के लिए उपयुक्त रहते हैं। बेसिक टी-शर्ट, शर्ट, ट्राउजर, जैकेट और डेनिम जैसी क्लासिक स्टाइल्स को वार्डरोब में शामिल करें। इन कपड़ों को अलग-अलग तरीकों से आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। साथ ही, न्यूट्रल रंगों की घड़ी, बैग, बेल्ट और जूते जैसी एक्सेसरीज चुनें। इससे आपका लुक हमेशा स्टाइलिश, संतुलित और हर मौके के लिए तैयार रहेगा।

ट्रेंड के हिसाब से बाजार

वर्तमान में कई वैश्विक और भारतीय फैशन ब्रांड्स जेंडर-न्यूट्रल और जेंडर-फ्लूइड फैशन को अपना रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी यूनिसेक्स कैटेगरी के तहत विशेष कलेक्शन उपलब्ध हैं, जिनमें कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज शामिल हैं। इस शैली की खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक जेंडर सीमाओं से परे जाकर व्यक्तिगत पसंद और आराम को प्राथमिकता दी जाती है। आप अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न आउटफिट्स, जूते और एक्सेसरीज चुनकर इस आधुनिक फैशन ट्रेंड अपना सकती हैं।

यह भी पढ़ें : पुराने घरों के छोटे दरवाजे, उस दौर में थे सबसे जरुरी और सुरक्षित

यह भी देखें: सीकर रोड पर फिर जलभराव का कहर | 28 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फेल? जनता में भारी आक्रोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2