KBP Times

नकली मुस्कान की पोल खोलें: आंखें, होंठ और चेहरा बताएंगे पूरा सच

Fake smile: नकली मुस्कान की खोलें पोल

Fake smile: हम दिन भर में कितने ही मुस्कुराते हुए चेहरे देखते है लेकिन हर मुस्कान खुशी की निशानी नहीं होती। अक्सर लोग अपनी असली भावनाओं को छिपाने के लिए बनावटी मुस्कान (Fake smile) का मुखौटा पहन लेते हैं फिर चाहे वो बोरियत हो, नापसंदगी हो या सामाजिक दबाव। लोग मुस्कान को एक नकाब या मुखौटे की तरह इस्तेमाल करते हैं।लेकिन मनोविज्ञान के अनुसार, आंखें, चेहरा और आवाज जैसे संकेतों से असली और नकली मुस्कान (Fake smile) को आसानी से पहचाना जा सकता है। ये संकेत बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट पॉल एकमैन की रिसर्च पर आधारित हैं। आइए, विस्तार से समझते हैं।

असली मुस्कान कैसे पहचानें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि सामने वाला व्यक्ति सच में खुश है या उसकी मुस्कान सिर्फ दिखावा है, तो सबसे पहले उसकी आंखों पर ध्यान देंविज्ञान में असली मुस्कान को डुशेन स्माइल (Duchenne Smile) कहा जाता है। जब कोई दिल से खुश होकर मुस्कुराता है, तो उसके गाल ऊपर की ओर उठ जाते हैं, आंखों के बाहरी कोनों पर हल्की-हल्की झुर्रियां (crow’s feet) पड़ जाती हैं और आंखें खुद-ब-खुद चमकने लगती हैं।लेकिन अगर मुस्कान नकली है, तो आंखें बिल्कुल स्थिर रहती हैं कोई मूवमेंट नहीं, कोई झुर्रियां नहीं होतीं और मुस्कुराहट सिर्फ होंठों तक सीमित रहती है इसमें आंखें  शामिल नहीं होतीं।यही सबसे बड़ा और भरोसेमंद संकेत है कि असली मुस्कान आंखों तक पहुंचती है, नकली मुस्कान सिर्फ मुंह तक रह जाती है

नकली मुस्कान में चेहरे पर दिखता है तनाव

अगर आप यह पता लगाना चाहते हैं कि किसी की मुस्कान बनावटी है या नहीं, तो उसके चेहरे पर तनाव को ध्यान से देखें।नकली मुस्कान में होंठ प्राकृतिक तरीके से ऊपर की ओर नहीं उठते, बल्कि बगल की ओर खिंचे हुए लगते हैं या तो बहुत ज्यादा दांत दिखाई देते हैं (जबरदस्ती वाली हंसी जैसा), या फिर बिल्कुल दांत नहीं दिखते।पूरी मुस्कान सहज और नैचुरल नहीं लगती  बल्कि थोड़ी कृत्रिम और जबरन वाली महसूस होती है।ये संकेत बताते हैं कि व्यक्ति दिल से नहीं, सिर्फ दिखावे के लिए मुस्कुरा रहा है।

माथे और आंखों की हरकत पर रखें नजर

नकली या बनावटी मुस्कान(Fake smile) को पकड़ने के लिए व्यक्ति के पूरे चेहरे को ध्यान से देखें।नकली मुस्कान में सिर्फ चेहरा का निचला हिस्सा (होंठ और मुंह) ही मुस्कुराता है।ऊपरी हिस्सा (माथा और आंखें) पूरी तरह स्थिर रहता है – कोई हलचल नहीं होती आंखों में चमक गायब होती है और माथे पर झुर्रियां बिल्कुल नहीं पड़तीं लेकिन जब हम सच में हंसते या मुस्कुराते हैं तो माथे पर हल्की-हल्की झुर्रियां खुद-ब-खुद आ जाती हैं।इसमें आंखें भी शामिल होती हैं और पूरा चेहरा जीवंत लगता है।यानी, अगर ऊपरी चेहरा शांत है और सिर्फ मुंह मुस्कुरा रहा है  तो वो मुस्कान नकली है।
आवाज से भी लग जाता है असली मुस्कान का पता
सच्ची मुस्कान सिर्फ चेहरे तक नहीं रहती वह आवाज पर भी असर डालती हैजब कोई व्यक्ति दिल से मुस्कुराता या हंसता है तो उसकी आवाज नरम, धीमी और गर्मजोशी भरी हो जाती है।आवाज में एक स्वाभाविक मिठास और शांति झलकती है।लेकिन अगर मुस्कान नकली है तो फिर आवाज में  नरमी नहीं आती, बल्कि उसमें असामान्य उतार-चढ़ाव या कठोरता होती है।चेहरा मुस्कुरा रहा होता है, लेकिन आवाज भावनाओं से मेल नहीं खाती।यानी, जब मुस्कान और आवाज में तालमेल नहीं बैठता, तो समझ जाएं कि मुस्कान सिर्फ दिखावा है।

नजर हटते ही मुस्कान गायब हो जाना

नकली या बनावटी मुस्कान (Fake smile) पहचानने का यह सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है।जब आप किसी से बात कर रहे हों और सामने वाला मुस्कुरा रहा हो, तो थोड़ी देर के लिए अपनी नजर हटा कर देखें।अगर उसकी मुस्कान सच्ची है, तो वह बनी रहेगी  क्योंकि वह दिल से आ रही है।लेकिन अगर मुस्कान नकली है, तो जैसे ही आप नजर फेरेंगे, उसकी मुस्कान तुरंत गायब हो जाएगी। वह सिर्फ तब मुस्कुराता है जब आप उसे देख रहे होते हैं  बाकी समय चेहरा सामान्य या उदास हो जाता है।यह संकेत बहुत स्पष्ट बताता है कि मुस्कान सिर्फ दिखावा है।

Sachin Pilot से मिलने की फीस 10 हजार? जबरा फैन दीपक कुमार का दर्द | Viral Video | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क