KBP Times

गर्मीयों में सूती कपड़े स्वास्थ्य और अच्छे मूड के लिए सही Choice

Cotton fabric

Suti (Cotton) : गर्मी के दिनों में हल्के कपडे शरीर को भी हल्का महसूस कराते हैं। धूप, पसीना और गर्मी में सबसे पहला ख्याल हमारे दिमाग में क्या आता है ? यही कि आज क्या पहनें जिससे पसीना कम आए और शरीर को थोड़ी राहत मिले. अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से आपने सुना होगा कि गर्मियों में सूती (कॉटन) कपड़े ही पहनना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की साइंस क्या है ? सूती ​सिर्फ फैशन के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी स्किन की हेल्थ और आपके अच्छे मूड के लिए भी सही है।

गर्मी में किस रंग के कपड़े पहनें-

गर्मियों में सफेद, हल्का गुलाबी, स्काई ब्लू और लेमन येलो जैसे पेस्टल कलर्स पहनें. ये सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं और आपको कूल रख सकते हैं.

​गर्मियों में कॉटन ही क्यों है?

​कॉटन यानी सूती कपड़े की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह बहुत हल्का और श्ब्रीदेबलश् होता है. ब्रीदेबल का मतलब है कि इसके धागों के बीच से हवा आसानी से पार हो सकती है, जिससे आपकी स्किन को लगातार ऑक्सीजन मिलती रहती है.

गर्मी में क्यों पहनें कॉटन के कपड़े-

पसीना-

​सिंथेटिक कपड़े (जैसे नायलॉन या पॉलिएस्टर) पसीना नहीं सोखते, जिससे पसीना स्किन पर ही जमा रहता है और चिपचिपाहट महसूस होती है. वहीं, कॉटन पसीने को तुरंत सोख लेता है और उसे हवा में उड़ा देता है. इससे आपका शरीर ठंडा रहता है.

स्किन-

​पसीना जब स्किन पर ज्यादा देर तक जमा रहता है, तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इससे घमौरियां, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं हो जाती हैं. कॉटन पसीना सुखाकर आपकी स्किन को इन बीमारियों से बचाता है.

यह भी पढ़ें : इन Colour Combination को आजमाएं, देगा Perfect Figure, दिखेंगें स्टाइलिश

मूड-

अक्सर आपने देखा होगा कुछ लोग तैयार होते-होते भी गुस्सा हो जाते हैं. दरअसल जब बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं, तो आपको जल्दी गुस्सा आता है या आप चिड़चिड़ा महसूस करते हैं? असल में, फिजिकल कंफर्ट का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. जब आप कॉटन पहनते हैं, तो आप हल्का महसूस करते हैं, जिससे आपका मूड भी शांत और खुशनुमा बना रहता है.

यह भी देखें : राजस्थान के अलवर में गाय के अवशेष से बवाल! सड़क जाम, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॅर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2