KBP Times

हाथों में दिखने वाले ये लक्षण नजरअंदाज न करें, वरना लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है!

Liver Disease Warning Signs : ये लक्षण नजरअंदाज न करें

Liver Disease Warning Signs: हमारे हाथ रोजमर्रा की जिंदगी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ही हाथ आपके लिवर की सेहत के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग दे सकते हैं? लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो खून को detox करता है, पाचन में मदद करता है, हार्मोन को बैलेंस रखता है और कई अन्य जरूरी फंक्शन संभालता है। लेकिन जब लिवर में समस्या शुरू होती है, तो शुरुआती लक्षण अक्सर सूक्ष्म होते हैं और ये सबसे पहले हाथों में नजर आ सकते हैं।जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी के अनुसार, हाथों की त्वचा, नाखून और हलचल में आने वाले बदलाव फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस जैसी बीमारियों के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। समय पर इन लक्षणों को पहचानकर डॉक्टर से जांच करवाना लिवर को स्थायी क्षति से बचा सकता है।

हाथों से लिवर की समस्या का पता कैसे चलता है? 

1. हथेलियों का असामान्य लाल होना

अगर आपकी हथेलियां चटक लाल दिखने लगें खासकर अंगूठे और छोटी उंगली के नीचे का हिस्सा तो इसे पामर एरिथेमा कहते हैं ये तब होता है जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता और शरीर में एस्ट्रोजन होर्मेन का स्तर बढ जाता है ,जिससे ब्लड वेसल्स फैल जाते हैं और अगर इसके साथ थकान,भूख न लगना या पीलिया जैसे संकेत हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

2.उंगलियों का अंदर की ओर मुड़ना 

हथेली के नीचे की त्वचा मोटी होकर उंगलियों धीरे-धीरे अंदर की ओर खींचने लगती है खासकर अनामिका और छोटी उंगली, यह समस्या लंबे समय तक अल्कोहल का अधिक सेवन या क्रॉनिक लिवर डिजीज से जुड़ी हो सकती है। अगर उंगलियां पूरी तरह मुड़ने लगें, तो यह गंभीर संकेत है।

3.टेरीज नेल्स

नाखून ज्यादातर सफेद दिखाई दें और टिप पर एक पतली गुलाबी या लाल पट्टी हो, तो इसे टेरीज नेल्स कहते हैं। यह लिवर सिरोसिस में आम है, जहां प्रोटीन लेवल कम हो जाता है और ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। नाखून का लून्यूला सफेद आधा चांद गायब हो जाता है।

4.नेल क्लबिंग

उंगलियों के सिरे गोल, उभरे हुए और नाखून नाखून की तरह घुमावदार दिखने लगें, तो इसे क्लबिंग कहते हैं। यह क्रॉनिक लिवर डिजीज के अलावा फेफड़े या हृदय की समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन लिवर की लंबी बीमारी में भी दिखता है।

5.हाथों का कांपना या फड़फड़ाना 

हाथ फैलाकर रखने पर कलाई या उंगलियां अचानक नीचे की ओर झटके मारने लगें (जैसे पंख फड़फड़ाना), तो इसे एस्टेरिक्सिस कहते हैं। यह लिवर की गंभीर स्थिति का संकेत है, जहां टॉक्सिन्स दिमाग तक पहुंचकर हेपेटिक एन्सेफेलोपैथी का कारण बनते हैं।

6.हथेलियों और तलवों में लगातार खुजली 

बिना रैश या दाने के हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों में तेज खुजली होना। यह तब होता है जब लिवर बाइल (पित्त) को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता, जिससे बाइल एसिड्स त्वचा में जमा हो जाते हैं।

 अगर ऐसे लक्षण दिखें तो क्या करें?

  • इनमें से एक-दो लक्षण भी लगातार दिख रहे हों, तो तुरंत गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट या हेपेटोलॉजिस्ट से मिलें।
  • ब्लड टेस्ट (LFT), अल्ट्रासाउंड या फाइब्रोस्कैन जैसी जांच से लिवर की स्थिति का पता चल सकता है।
  • समय पर डायग्नोसिस और लाइफस्टाइल चेंज (शराब छोड़ना, हेल्दी डाइट, वजन कंट्रोल) से लिवर को काफी हद तक रिकवर किया जा सकता है।
याद रखें लिवर चुपचाप काम करता है और लक्षण देर से दिखाता है। हाथों के ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी जान बचा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें, क्योंकि लिवर ठीक तो जिंदगी ठीक!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2