KBP Times

“मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं…” राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार

Raghav Chadha News

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी में अंदरूनी खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने एक्स पर एक नया वीडियो जारी किया है. वीडियो के जरिए उन्होंने AAP के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है. एक जैसी भाषा, एक जैसे आरोप, ये कोई संयोग नहीं बल्कि सोचा-समझा कैंपेन है. पहले मैंने सोचा कि इसका जवाब नहीं देना चाहिए. फिर लगा कि एक झूठ को 100 बार बोला जाए लोग उसे मान न लें. इसलिए मैंने जवाब देना का सोचा. मुझपर तीन आरोप लगाए गए, इन्हीं 3 आरोपों की वजह से मुझे संसद में बोलने से रोका गया.

“ये सरासर झूठ है”
राघव चड्डा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि मैं विपक्ष के वॉकआउट के दौरान वहां बैठा रहा, ये सरासर झूठ है. उन्होंने कहा कि AAP एक मौका ऐसा बता दे कि जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैंने उनका साथ न दिया हो. संसद में तो हर जगह सीसीटीवी कैमरा है. आम आदमी पार्टी फुटेज निकालकर दिखा दे कि राघव ने वॉकआउट में विपक्ष का साथ न दिया हो.

“6-7 सांसदों ने खुद इस प्रस्ताव पर साइन नहीं किए”
AAP के दूसरे आरोप को सरासर झूठ बताते हुए राघव चड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने इस प्रस्ताव पर साइन करने को नहीं कहा. न अनौपचारिक तौर पर, न औपचारिक तौर पर. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल 10 सांसद है. इनमें से 6-7 सांसदों ने खुद इस प्रस्ताव पर साइन नहीं किए. चड्डा ने कहा कि राज्यसभा में इस प्रस्ताव को लाने के लिए सिर्फ 50 हस्ताक्षरों की जरूरत होती है. जबकि विपक्ष के 105 सांसद है.

यह भी पढ़ें: “जो BJP-RSS पर सवाल करता है उसे टारगेट किया जाता है…” केरल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

“संसद में इंपैक्ट क्रिएट करने गया, रकस क्रिएट करने नहीं”
AAP के तीसरे आरोप पर राघव चड्डा ने कहा कि मैं राज्यसभा में चीखने चिल्लाने, गाली-गलोच करने, माइक तोड़ने नहीं गया हूं. मैं वहां जनता के मुद्दे उठाने गया. मैंने जीएसटी में इनकम टैक्स की बात की. पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा का मु्द्दा संसद में उठाया. रेलवे की दिक्कतों से बेरोजगारी और महंगाई तक जनता के हर मुद्दे उठाए. मैं संसद में इंपैक्ट क्रिएट करने गया, रकस क्रिएट करने नहीं.

आखिर में राघव चड्डा ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं. मैं हर झूठ को बेनकाब करूंगा. घायल हूं इसलिए घातक हूं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2