KBP Times

कैसे बची अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

Abhishek Bachchan interview

Bollywood News– बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने निजी जीवन और शादी को लेकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते और उनके स्टारडम के बारे में भी खुलकर बात की. अभिषेक ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है लेकिन जब उन्होंने ऐश्वर्या से शादी की तब एक्ट्रेस स्टारडम के मामले में उनसे काफी आगे थीं. एक स्टारकिड होने के बावजूद उन्हें अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और अक्सर उनकी तुलना पिता अमिताभ बच्चन से होती रही. शादी के बाद भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

प्यार नहीं, समझदारी ने बचाई रिश्ता!

हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि उनकी और ऐश्वर्या की शादी हमेशा से एक बराबरी की पार्टनरशिप रही है. उन्होंने कहा कि उनके बीच कभी यह भावना नहीं रही कि एक कमाए और दूसरा घर संभाले. उनके अनुसार रिश्ते की मजबूती आपसी सम्मान और मजबूत आत्मविश्वास से आती है. इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि उनकी 18 साल की शादी का श्रेय ‘Severe ego’ या मजबूत आत्मविश्वास को जाता है. उन्होंने साफ किया कि वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो अपने साथी को पीछे रखकर खुद आगे बढ़ना चाहते हों. उनके अनुसार एक हेल्दी रिलेशनशिप वही होती है जिसमें दोनों को बराबर आगे बढ़ने की आज़ादी हो.

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर की रामायण से पहले रिलीज होगी ‘वाल्मिकी रामायण’, थिएटर्स में गूंजेगा ‘जय श्री राम’

 कैसे बनी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी मजबूत?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐश्वर्या के स्टारडम से इनसिक्योरिटी महसूस हुई तो उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया. अभिषेक ने कहा कि उनकी परवरिश ऐसी रही है जिसमें इस तरह की भावनाओं की कोई जगह नहीं थी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनके माता-पिता की शादी हुई थी तब उनकी मां जया बच्चन भी बड़ी स्टार थीं. अभिषेक ने यह भी बताया कि वह और ऐश्वर्या एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. दोनों ने साथ में फिल्म ढाई अक्षर प्रेम (2000) के में काम किया था जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी.

यह भी देखें : जयपुर में पत्नी ने ही की पति की ह*त्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस

18 साल की शादी का राज़

एक्टर ने आगे कहा कि वह ऐसे रिश्ते में विश्वास नहीं रखते जहां किसी एक को दूसरे के लिए अपने सपने छोड़ने पड़ें. उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी पत्नी सिर्फ उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए अपने करियर से समझौता करे. बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी. उनकी शादी को अब 18 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी आराध्या भी है. कुछ समय पहले उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ी थीं लेकिन अभिषेक ने उन्हे अफवाह ठहराया था.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2