KBP Times

“हिंदू-मुसलमान दोनों मारे गए…” पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी का बीजेपी पर जोरदार हमला

Mamata Banerjee

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की दलाली करते हुए लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाया जा रहा है. लोगों का नाम काटने वाली अत्याचारी, दूराचारी सरकार की दिल्ली में जरूरत नहीं है. आपको वहां बदलाव करना होगा. दिल्ली में बैठे भाजपा नेताओं ने जानबूझकर तपश्री, आदिवासियों के वोट काटे हैं. 250 लोगों की मृत्यु हुई हैं, हिंदू-मुसलमान दोनों मारे गए हैं.

“एक साथ चुनाव आयोग जाना चाहिए”
सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हमने कांग्रेस से कई बार कहा था कि हमें विरोध करने के लिए एक साथ चुनाव आयोग जाना चाहिए, लेकिन आप नहीं गए. आज, आप उम्मीदवार उतारेंगे और चुनाव जीतेंगे? लेकिन लोगों के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े नहीं होंगे. मुझे पता है कि चुनाव में बहुत पैसा आता है. माताओं और बहनों, सावधान रहें, भाजपा वाले पश्चिम बंगाल सरकार के नाम पर, TMC सरकार के नाम पर आपके घर जाएंगे और आपका बैंक अकाउंट नंबर मांगेंगे, कहेंगे कि वे आपको पैसे देंगे. गलती से भी उन्हें अपना अकाउंट नंबर न दें, वे आपके लक्ष्मी भंडार के पैसे ले लेंगे. यह उनकी चाल है.

यह भी पढ़ें: ईरान का PAK में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार, जम्मू-कश्मीर के विधायकों ने कहा- बातचीत में कुछ बचा नहीं…

ममता बनर्जी की शाह को चुनौती
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अमित शाह को चुनौती देती हूं कि यहां जनसभा करें और जिन लोगों के नाम कटे हैं उनसे बात करके बताएं. आप देश के गृह मंत्री हैं और आप फोन करके लोगों को निर्देश देते हैं कि मुसलमान देखते ही उनके वोट काटे जाए, मुर्शिदाबाद में वोट काटे जाए. मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी वोट काटे गए. क्या आप इस तरह जीतेंगे? 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, सबको मिलाकर 506 अफसरों को बदला गया है जिसमें अकेले बंगाल में 485 अफसरों को बदला गया है. मैं लोगों को बोलूंगी कि इसका बदला लें, जिसका नाम कटा है वे ट्रिब्यूनल में अपील करें.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2