KBP Times

“जो BJP-RSS पर सवाल करता है उसे टारगेट किया जाता है…” केरल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Rahul Gandhi

Kerala Elections 2026: केरलम के एर्नाकुलम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा जुर्म सबरीमाला मंदिर के खिलाफ, अयप्पा जी के खिलाफ हुआ, CPI(M) नेताओं ने मंदिर से सोना चुराकर उसकी जगह पीतल लगा दिया लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर कुछ नहीं कहा? एक शब्द भी नहीं कहा? क्यों? क्योंकि वे केरलम में LDF सरकार चाहते हैं. क्योंकि उन्हें पता है कि LDF कभी भाजपा के लिए खतरा नहीं बन सकती. UDF और कांग्रेस भाजपा-RSS के लिए असली खतरा है.

“भाजपा-RSS पर सवाल करता है उसे टारगेट किया जाता है”
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो भी भाजपा-RSS पर सवाल करता है उसे टारगेट किया जाता है. मेरे खिलाफ 36 केस हुए हैं, उन्होंने मेरा सरकारी आवास, मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी, मैं बेल पर हूं, मुझसे ED ने 55 घंटे पूछताछ की थी. मैं लेफ्ट फ्रंट कार्यकर्ताओं और नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपके नेता, आपके मुख्यमंत्री से क्यों कभी सवाल नहीं किया गया? CBI, ED, इनकम टैक्स ने क्यों उनपर हमला नहीं किया? आप इसका कारण अच्छे से जानते हैं. आपके मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार के कारण समझौता कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: “हिंदू-मुसलमान दोनों मारे गए…” पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी का बीजेपी पर जोरदार हमला

“UDF की तरफ़ ज़बरदस्त झुकाव है”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस ने FCRA को मज़बूत करने के लिए चाहे जो भी किया हो, हमारे देश में समाज सेवा में काम करने वालों की संपत्ति ज़ब्त करने का कोई प्रावधान कभी नहीं था. जिस सरकार ने अस्पताल, स्कूल जैसे संस्थान बनाने के लिए कुछ नहीं किया, उसे इसे ज़ब्त करने का अधिकार क्यों होना चाहिए? उन्होंने आगे कहा, “UDF की तरफ़ ज़बरदस्त झुकाव है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि लोग पहले की तरह वोट करेंगे. उन्होंने मौजूदा सरकार की नाकामियों, भ्रष्टाचार, घोटालों को देखा है, जिसने केरलम मॉडल को कर्ज़ का मॉडल बना दिया. NITI आयोग की एक रिपोर्ट में केरलम को 19 राज्यों में वित्तीय स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन में 15वां स्थान दिया गया है. वे (LDF) तीसरे टर्म के लिए कैसे कह सकते हैं जब उन्होंने पिछले 2 टर्म में गड़बड़ की थी?

जयपुर के किशनपोल में Mini SMS जैसा अस्पताल, उद्घाटन का इंतजार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2