KBP Times

डायबिटीज में करेला फायदेमंद लेकिन कैसे खाएं ?

Karela is best for diabetic

Karela : डायबिटीज में करेला खाना फायदेमंद माना जाता है। करेला ब्लड शुगर कम करने वाली सब्जी है। करेला खाने से शरीर के सेल्स को ग्लूकोज मांसपेशियों, लिवर और फैट तक आसानी से पहुंचाने में मदद मिलती है। करेला में लेक्टिन होते हैं, जो भूख को कंट्रोल करते हैं। इसलिए करेला को टाइप 2 डायबिटीज के मरीज के लिए अच्छा माना गया है। जानते हैं डायबिटीज के मरीज को करेला कैसे खाना चाहिए, जिससे भरपूर फायदा मिले।

डायबिटीज में कैसे खाएं करेला

करेले का जूस- करेले को मिक्सी में डालकर पीस लें और उसका जूस निकाल लें। सुबह खाली पेट करेले का जूस पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

करेला स्टर-फ्राई– करेला को टुकड़ों में काटकर बहुत कम तेल में फ्राई कर लें। आप चाहें तो करेले के बीज हटा सकते हैं। करेले में प्याज डालकर इसे थोड़ी देर स्टर फ्राई करें। इसे रोटी के साथ खाएं। पसंदीदा मसाले फ्लेवर के लिए डाल दें।

करेले की भुजिया- करेले की सूखी सब्जी यानि करेले की भुजिया को कम तेल मसाले में बनाया जा सकता है। इसे आप दाल के साथ खा सकते हैं। ध्यान रखें तेल और मसालों की मात्रा आपको बहुत ज्यादा नहीं रखनी है।

भरवां करेला- कभी- कभी थोड़ा स्वाद के लिए भरवां करेला खा सकते हैं। लेकिन इसे बहुत कम तेल में बनाएं और बहुत सीमित मात्रा में ही खाएं। भरवां करेला में पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसलिए इससे ज्यादा फायदा नहीं मिलता।

करेला चिप्स और सूप- करेला और दूसरी सब्जियां डालकर करेले का सूप बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा करेले को पतला काटकर उन्हें एयर फ्रायर में फ्राई करके बहुत कम तेल में बना सकते हैं। इससे करेले के स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

करेला में क्या होता है जिससे शुगर कम होता है?

आयुर्वेदिक ज्ञान के मुताबिक करेला में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करते हैं। करेला में चारेंटिन, पॉलीपेप्टाइड-पी और वाइसिन सहित इन यौगिकों में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होते है, जिसका मतलब है ये रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। करेला का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 18 से 30 के बीच होता है। इससे ब्लड शुगर स्पाइक कम करने में मदद मिलती है। करेला लो कैलोरी और लो कार्बाेहाइड्रेट फूड है, जिससे वजन और शुगर दोनों कम होते हैं। करेला में विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे डायबिटीज से जुड़े ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में करेला खाने के फायदे

करेले का नियमित सेवन मधुमेह वाले लोगों में बेहतर ग्लाइसेमिक नियंत्रण बनाए रखने में मदद करता है। यह भोजन के बाद रक्त शर्करा के स्पाइक्स को कम करने में मदद कर सकता है और रक्त शर्करा के स्तर के बेहतर प्रबंधन में योगदान कर सकता है।

यह भी पढ़ें : कांगो में इबोला वायरस का कहर, 80 लोगों की मौत, 246 संदिग्ध केस मिले

यह भी देखें : जयपुर में 2022 शारीरिक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन | स्थायीकरण की मांग तेज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2