KBP Times

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Brain health

Brain : दुनिया भर में वर्ल्ड ब्रेन डे मनाने के पीछे का उद्देश्य आम लोगों में मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों और ब्रेन हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. जैसा कि सभी जानते हैं कि दिमाग हमारे शरीर का कंट्रोलर है जो याददाश्त, भावनाएं और उठने-बैठने जैसी सभी गतिविधियां नियंत्रित करता है लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब डाइट, तनाव और नींद की कमी की वजह से कई लोग कम उम्र में ही याद्दाश्त की कमजोरी से जूझने लगे हैं. ऐसे में पोषण, अच्छी नींद, तनाव से दूरी और सही खान-पान बेहद जरूरी है. इससे आप अपने दिमाग की सेहत को सुधार सकते हैं और अपनी याददाश्त को तेज बना सकते हैं.

मस्तिष्क को सही तरीके से काम के लिए ये डाइट लें

हमारे मस्तिष्क को सही तरीके से काम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स की जरूरत होती है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही 5 सुपरफूड्स बता रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, द लैंसेट न्यूरोलॉजी की एक नई अहम स्टडी से पता चलता है कि 2021 में दुनिया भर में 3 अरब से ज्यादा लोग किसी न किसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे थे.

आपके दिमाग तेज करने वाले 5 सुपरफूड्स

अखरोट

फायदे अखरोट की बनावट खुद दिमाग जैसी होती है और यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए रामबाण माना जाता है. इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और डीएचए पाया जाता है, जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है और याददाश्त को मजबूत करता है.

ब्लूबेरी और बेरीज

फायदे- बेरीज में भरपूर मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह दिमाग की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और उम्र के साथ कमजोर होने वाली मेमोरी को शार्प रखने में मदद करते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों में विटामिन-के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं. ये तत्व दिमाग के न्यूरॉन्स को सक्रिय रखते हैं और मानसिक गिरावट की गति को धीमा करते हैं.

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन जैसे शक्तिशाली मिनरल्स होते हैं. जिंक तंत्रिका संकेतों को बेहतर बनाता है और मैग्नीशियम सीखने व याद रखने की क्षमता को बढ़ाता है.

डार्क चॉकलेट

कम से कम 70ः कोको वाली डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स, कैफीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह दिमाग में रक्त संचार को बढ़ाती है जिससे फोकस और मूड दोनों में तुरंत सुधार होता है.

यह भी पढ़ें – दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

यह भी देखें – जंतर-मंतर पहुंचे सपा नेता इरफान सोलंकी | PM मोदी से छात्रों से संवाद की मांग | Student Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2