KBP Times

ANM-LHV संघ की निदेशक MHS से वार्ता, मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

ANM of Rajasthan

ANM :  एएनएम एलएचवी संघ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष संतरा चौधरी और प्रदेश महामंत्री किरण राजपूत के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान के निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा से स्वास्थ्य भवन, जयपुर में मुलाकात की। इस दौरान संघ ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। निदेशक ने सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इन प्रमुख मांगों को रखा गया निदेशक के सामने

संतरा चौधरी प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें सेवारत ANM से GNM No DPC पदोन्नति के बाद पदस्थापन आदेश जारी करना, ANM का पदनाम बदलकर **Female Health Officer (FHO)** करना, वित्तीय वर्ष 2011-12 के 1482 उप-स्वास्थ्य केंद्रों की लंबित वित्तीय स्वीकृति जारी करना तथा विभागीय आदेशों के विपरीत ANM से लिया जा रहा अतिरिक्त कोल्ड चेन पॉइंट का कार्यभार तत्काल हटाना प्रमुख मांगों में शामिल रहा।

जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पदोन्नति सूची जारी करने का भरोसा

वार्ता के दौरान निदेशक राकेश कुमार शर्मा ने संघ की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें उचित बताते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सेवारत ANM से GNM No DPC से जुड़े मामलों का जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक निस्तारण** कर पदोन्नति सूची जारी करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पात्र कार्मिकों से ऑप्शन पोर्टल पर विकल्प भरवाकर जल्द से जल्द पदस्थापन आदेश जारी करने का भी भरोसा दिलाया।

FHO पदनाम और वित्तीय स्वीकृति पर भी सकारात्मक संकेत

निदेशक ने ANM के पदनाम को बदलकर Female Health Officer (FHO) किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा वर्ष 2011-12 के 1482 उप-स्वास्थ्य केंद्रों की लंबित वित्तीय स्वीकृति जल्द जारी कराने के लिए भी सकारात्मक पहल करने की बात कही।

संघ ने वार्ता को बताया सफल

बैठक के बाद एएनएम एलएचवी संघ राजस्थान ने कहा कि सभी विषयों पर विस्तार से सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। संघ का कहना है कि विभाग द्वारा दिए गए आश्वासनों से प्रदेशभर के हजारों ANM और संबंधित कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक प्रभावी और मजबूत होंगी।

समय पर समाधान नहीं हुआ तो होगा चरणबद्ध आंदोलन

संघ ने स्पष्ट किया कि यदि विभाग निर्धारित समयावधि में दिए गए आश्वासनों के अनुरूप मांगों का समाधान नहीं करता है, तो एएनएम एलएचवी संघ राजस्थान प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को उग्र रूप भी दिया जा सकता है। संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और राज्य सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें : बारिश में इंफेक्शन का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

यह भी देखें: सीकर रोड पर फिर जलभराव का कहर | 28 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट फेल? जनता में भारी आक्रोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2