KBP Times

बिगड़ी लाईफस्टाइल का कारण कब्ज़ और इलाज ‘पपीता’

papaya and health

Health & Lifestyle : आपको स्वस्थ्य रहने के लिए आपका पेट और आंतों का साफ रहना बहुत जरुरी है. आप सुबह खाली पेट पपीता खाये.  पपीता एक ऐसा फल है जो पाचन के लिए अमृत है. आज के दौर में ख़राब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज़ की बीमारी पनपती जा रही है। लगातार तनाव में रहना, कुछ मेडिकल कंडीशन भी कब्ज़ के लिए ज़िम्मेदार है। कब्ज़ से देश और दुनिया में लाखों लोग परेशान रहते हैं। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज नहीं किया जाये तो यह पाइल्स, फिशर और फिस्टुला का कारण बन सकती है। लगातार मल त्यागने में दिक़्क़त होने से एनस पर दबाव पड़ता है और यह सब परेशानियां होती हैं। कब्ज़ को दूर करने के लिए रोज़ ख़ाली पेट गैस की गोली खाना आपकी परेशानी का पर्मानेंट इलाज नहीं है।

खाली पेट खांए पपीता

आप सुबह खाली पेट पपीता खाये। एक ऐसा फल है जो पाचन के लिए अमृत है। सेवन अगर सुबह खाली पेट कर लिया जाये तो आसानी से कब्ज़ का इलाज किया जा सकता है। पपीता के साथ अलसी के बीज को कॉम्बिनेशन करके खाया जाए तो आसानी से कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

पपीता में क्या है जो कब्ज़ का करता है इलाज

पपीता फ़ाइबर से भरपूर एक ऐसा फल है जो क़ब्ज़ का इलाज करता है। घुलनशील फाइबर से भरपूर पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है और क़ब्ज़ को तोड़ता है। इसमें मौजूद पपैन नामक एंजाइम प्रोटीन के टूटने को तेज करता है और पाचन को बढ़ावा देता है। पपीता पानी से भरपूर होता है जो बॉडी को हाइड्रेट करता है और नेचुरल लैकसेटिव बनाता है जो मल को सॉफ्ट करने में मदद करता है।  सुबह खाली पेट सेवन दिन भर रिलीज़ होने वाली गैस को कंट्रोल करता है और पेट में गैस जमा नहीं करता। नियमित सेवन कब्ज और बेचैनी को रोक सकता है।

पपीता के साथ करें अलसी के बीज का सेवन

डायटीशियन के मुताबिक कब्ज को दूर करने के लिए अलसी के बीज का सेवन दवाई की तरह करता है असर। आप कब्ज से बेहद परेशान हैं तो रोजाना पपीता काटे और उसके ऊपर अलसी के बीज को पीसकर उसका पाउडर मिक्स करके डालें। पपीता और अलसी के बीज में मौजूद घुलनशील फाइबर पानी में आसानी से घुल जाता है और भोजन को तेजी से पचाता है। पपीता और अलसी के बीज का पाउडर पाचन को दुरुस्त करता है,पेट की सफाई करता है और आंतों में जमा मल को आसानी से बाहर निकालता है। अलसी के बीज का कॉम्बिनेशन कब्ज दूर करने में बेहद असरदार साबित होता है।

यह भी पढें : ‘Y2K’ रुप में लौट रहा है 25 साल पुराना फैशन, यूथ ने बदली स्टाइल

कब और कितना करें सेवन

कब्ज़ से परेशान रहते हैं तो आप पपीता का सेवन उसका जूस निकाल कर कर सकते हैं। आप 100 से डेढ़ सो ग्राम पपीता का सेवन उसकी चाट बनाकर भी कर सकते हैं। पपीता काट कर उस पर काली मिर्च का पाउडर डाल कर भी आप खा सकते हैं पाचन को फायदा होगा।

यह भी देखें : “अगर मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम कर लिया…” क्यों बोले रविंद्र सिंह भाटी?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2