KBP Times

‘Y2K’ रुप में लौट रहा है 25 साल पुराना फैशन, यूथ ने बदली स्टाइल

Y2K fashion trends

LifeStyle: ‘Y2K’  फैशन ट्रेंड्स समय के साथ बदलते जरूर हैं, लेकिन देखने में आता है कि पुराने ट्रेंड्स अक्सर वापस लौटते हैं। आज के समय में नई पीढ़ी उस दौर के कपड़े और एक्सेसरीज को नया ट्विस्ट दे रही है, जिससे वे पुराने होते हुए भी ट्रेंडी लगते हैं। ऐसा ही एक फैशन ट्रेंड लौटकर आया है, जिसके दीवाने सेलिब्रिटी से लेकर आम महिलाएं भी हो रही हैं।

क्या है यह ट्रेंड ‘Y2K’ 

‘Y2K’ यानी ‘ईयर 2000’ का फैशन ट्रेंड उस दशक की शुरुआत का ग्लैमरस और बोल्ड स्टाइल था। पॉप कल्चर से प्रेरित यह ट्रेंड फैशन में नॉस्टैल्जिया यानी पुरानी यादों को जोड़ते हुए आपको नए अंदाज से जीने का मौका देता है। नई पीढ़ी के लिए यह इस गर्मी का आकर्षक ट्रेंड बन गया है। जेन-जी और मिलेनियल्स ‘Y2K’ ’ फैशन को मॉडर्न ट्रेंड्स और पर्सनल स्टाइल के साथ कॉपी कर रहे हैं, जो पुराने दौर को नए जमाने से जोड़ रहा है।

मैटेलिक फैब्रिक

सिल्वर  और गोल्ड शेड्स जैसे ग्लॉसी लुक देने वाले मटेरियल्स ‘Y2K’ फैशन की पहचान थे। ये शेड्स पार्टी वियर, बैग, फुटवियर और मेकअप में खूब दिखे। उनका चमकदार, फ्यूचरिस्टिक (अत्याधुनिक) लुक उस दौर की टेक्नोलॉजी और पॉप कल्चर से प्रेरित था। ऐसे में ‘Y2K’ ट्रेंड के जरिए मैटेलिक जैकेट्स और शाइनी एक्सेसरीज फिर से युवतियों को आकर्षित कर रही हैं।

प्लेटेड मिनी स्कर्ट

‘Y2K’ फैशन में प्लेटेड मिनी स्कर्ट्स का खास ट्रेंड था। ये स्कर्ट्स क्यूट और बोल्ड लुक का परफेक्ट मेल थीं। आज जेन-जी और मिलेनियल्स ने इन्हें फिर से ट्रेंड में ला दिया है, लेकिन नए ट्विस्ट के साथ। वे इन्हें टैंक टॉप, ट्यूब टॉप या ओवरसाइज जैकेट्स के साथ मैच कर स्टाइलिश और मॉडर्न लुक क्रिएट कर रही हैं। स्नीकर्स, बूट्स और मिनी बैग्स इस लुक को खास बना देते हैं।

कोर्सेट और क्रॉप टॉप

इस ट्रेंड में कोर्सेट और फिटेड क्रॉप टॉप्स ने फिर से धमाकेदार वापसी की है। यह स्टाइल पहले भी ग्लैमर का प्रतीक था और आज की नई पीढ़ी इसे और भी बोल्ड अंदाज में अपना रही है। लो-राइज जींस के साथ इन टॉप्स को पेयर कर युवतियां एक स्टाइलिश, ग्लैमरस और कर्व-हगिंग लुक क्रिएट कर रही हैं। ‘वाय2के’ का यह फ्यूजन लुक पुराने दौर की झलक के साथ आज के आत्मविश्वासी फैशन सेंस को भी दर्शाता है।

नई पीढ़ी का ट्विस्ट

गर्मी का मौसम ‘वाय2के’ फैशन ट्रेंड को अपनाने का बिल्कुल सही समय है। ब्राइट कलर, जैसे- पिंक, ऑरेंज, येलो और मैटेलिक शेड्स आपके ‘वाय2के’ लुक को जीवंत बना देते हैं। ‘वाय2के’ ट्रेंड को अपनाने के लिए आप शुरुआत में छोटे-छोटे एलिमेंट जोड़ कर अपने स्टाइल को लिफ्ट कर सकती हैं। लो-राइज पैंट्स या स्कर्ट को बेसिक टैंक टॉप के साथ पेयर करें। डेनिम के साथ शाइनी फेब्रिक के टॉप पहनें। चंकी चोकर और नेकलेस को लुक का हिस्सा बनाएं।

यह भी पढ़ें : विटामिन की कमी से होती है झुनझुनाहट, कैसे करें पूरी ?

मशहूर फैशन डिजाइनर, जयकीर्ति सिंह, फैशन डिजाइनर का कहना है कि ‘वाय2के’ फैशन का असली मजा खुद पर प्रयोग करने में आता है। इसलिए आप बोल्ड और ब्राइट रंग तथा नियॉन शेड्स ट्राई करें। रंगों का प्रयोग करने से डरें नहीं, क्योंकि ‘वाय2के’ फैशन ट्रेंड में बोल्ड और ब्राइट कलर का बोलबाला है। ओवरसाइज कपड़े आपके स्टाइल को खास बनाएंगे। फ्लोई सनड्रेस या शॉर्ट्स को प्लेटफॉर्म हील्स के साथ स्टाइल करके ‘वाय2के’ लुक अपना सकती हैं। चंकी स्नीकर, बेल्ट और ज्वेलरी ‘वाय2के’ स्टाइल के अहम हिस्से थे। इसलिए अपने स्टाइल में इन्हें ऐड करके रेट्रो वाइब क्रिएट करें। वेलवेट, डेनिम और लेदर जैसे मिक्स्ड टेक्सचर इस फैशन की पहचान थे, आप भी अलग-अलग फेब्रिक के साथ प्रयोग करें। ‘वाय2के’ को मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए इसे सस्टेनेबल फैशन से अपडेट करें।

यह भी देखें : “जब हम EWS का विरोध नहीं करते तो…”UGC के सपोर्ट में क्या बोले लोग?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2