KBP Times

Dhurandhar 2 में पति रणवीर सिंह की सफलता पर क्यों चुप है दीपिका, फैंस ने ट्रोल, कहा- कुछ तो गड़बड़ है

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2:19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर-2 दुनियाभर में धमाका मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 22 मार्च शाम चार बजे तक 402.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. धुरंधर-2 को लेकर काफी बज बना हुआ है. बड़े शहरों में टिकटें तेजी से बिक रही है. फिल्म ने अपने प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग और फुल फ्लैज्ड प्री सेल में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है जो बॉक्स ऑफिस पर इसकी जबरदस्त ओपनिंग का संकेत है. फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फिल्म और रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग को उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं. लेकिन दीपिका पादुकोण अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठाने लगे हैं, फैंस उनकी अलोचना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट टली, सामने आई ये वजह

क्यों दीपिका पादुकोण ने साध रखी है चुप्पी?
बीते शुक्रवार को फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को लेकर मुंबई में एक आफ्टर पार्टी हुई थी. इस पार्टी रणवीर सिंह फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ नजर आए थे. पार्टी में रणवीर की बहन रितिका भवनानी और मां अंजू भवनानी भी नजर आई थी. लेकिन रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण इस पार्टी में शामिल नहीं हुई. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर दीपिका पादुकोण मामले में चुप्पी क्यों बनाई हुई है. कुछ यूजर्स दीपिका को ट्रोल करते हुए पूछ रहे है कि कैसी पत्नी है पति की कामयाबी पर चुप है? वहीं कुछ लोग पति-पत्नी के बीच अनबन की अटकलें लगाने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा कि दीपिका मुंबई में इवेंट अटेंड कर रही हैं लेकिन क्या आप लोगों ने उन्हें धुरंधर द रिवेंज देखते हुए देखा, नहीं, वो अपने पति की फिल्म को सपोर्ट नहीं कर रही. मैं दीपिका के खिलाफ नहीं हूं लेकिन कुछ तो गड़बड़ है.

चुप्पी की असली वजह क्या?
हालांकि हकीकत कुछ और भी हो सकती है. साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में इस कपल की एक बेटी भी है. जिसका नाम दुआ है. दीपिका इन दिनों पूरी तरह से अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही है. उनका पूरा ध्यान अपनी बेटी पर है. हो सकता है वे शोर-शराबे से दूर पर्सनल रणवीर के साथ खुशी मना रही हों.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2