KBP Times

PM मोदी संग दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका, तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल

Vijay and Rashmika PM Modi Meeting

Virosh Wedding-  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। शादी के बाद दोनों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक विजय और रश्मिका ने 21 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात उनकी शादी से कुछ दिन पहले हुई थी। दोनों ने प्रधानमंत्री को अपनी शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता दिया। वायरल तस्वीरों में रश्मिका पीले रंग के सिंपल सलवार सूट में नजर आ रही हैं जबकि विजय सफेद पारंपरिक कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने प्रधानमंत्री को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट की। मुलाकात का माहौल काफी आत्मीय और सम्मानपूर्ण बताया जा रहा है।

 पीएम मोदी ने भेजा था खास बधाई पत्र

25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को , बधाई दी और इस स्टार जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। विजय देवरकोंडा के माता-पिता को भेजे गए पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है जो 26 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। देवरकोंडा और मंदन्ना परिवारों को इस अत्यंत आनंदमय और शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए खूबसूरत अध्याय की शुरुआत है, और सात कदम एक साथ उठाने’ की भावना के साथ, यह जोड़ा जीवन भर के लिए दोस्त बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा विजय और रश्मिका दोनों ही फिल्मों में स्क्रिप्ट लिखने के लिए नए नहीं हैं। लेकिन उनके वास्तविक जीवन का यह दिव्य रूप से रचा गया अध्याय जो प्रेम और स्नेह से भरा है निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा रचे गए जादू को भी मात देगा। आने वाले दिन महीने और साल साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों। वे प्रेम और समझदारी से जिम्मेदारियों को साझा करें एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जीवन की यात्रा करें।

 विजय ने शेयर किया भावुक मैसेज

शादी के बाद विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें एहसास हुआ कि रश्मिका उनके जीवन का जरूरी हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बनाने की खुशी जाहिर की और 26 फरवरी 2026को अपने जीवन का खास दिन बताया।

 उदयपुर में हुई शाही शादी

इस कपल की शादी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में हुई। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में हैदराबाद में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी को “विरोष की शादी” नाम दिया, जो उनके फैंस द्वारा दिया गया प्यारा सा नाम है। उन्होंने अपने फैंस को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2