KBP Times

रणबीर कपूर की रामायण से पहले रिलीज होगी ‘वाल्मिकी रामायण’, थिएटर्स में गूंजेगा ‘जय श्री राम’

Ramayana Movie

Entertainment- डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. रणबीर कपूर स्टार इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच रामायण पर आधारित एक और बड़ी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है जिसका नाम ‘वाल्मिकी रामायण’ रखा गया है.

माना जा रहा है कि यह नई माइथोलॉजिकल फिल्म रणबीर कपूर की रामायण को कड़ी टक्कर दे सकती है. ऐसे में फैंस के लिए यह जानना दिलचस्प है कि ‘वाल्मिकी रामायण कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

वाल्मिकी रामायण की रिलीज डेट आई सामने

भगवान राम की कहानी भारतीय सिनेमा और टीवी का अहम हिस्सा रही है. अब इस महाकाव्य पर एक बार फिर बड़े स्तर पर फिल्म बनाई जा रही है. ‘वाल्मिकी रामायण’ के मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट शेयर की. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी इस अपडेट को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है.

यह भी पढ़ें : साइंस फिक्शन के नाम पर लोगों को बनाया था ‘अप्रैल फूल’

इस फिल्म का निर्देशन भावना दत्ता तलवार कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘वाल्मिकी रामायण’ को 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि यह तारीख राम नवमी और गांधी जयंती के आसपास के समय में पड़ती है जिससे फिल्म को और भी खास बनाया जा रहा है.

दीवाली पर आएगी रणबीर कपूर की रामायण

जहां एक तरफ ‘वाल्मिकी रामायण’ अक्टूबर की शुरुआत में रिलीज होगी वहीं रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट दीवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा. करीब 4000 करोड़ के बड़े बजट में बन रही इस फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर चुका है ऐसे में साफ है कि 2026 में रामायण पर आधारित दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेंगी जिससे दर्शकों को पौराणिक कथाओं का भव्य अनुभव मिलने वाला है.

यह भी देखें : Jaipur: 2 दिन में 3 लाशें मिलने से सनसनी | पति ने पत्नी की हत्या कर खुद की आत्मह*त्या

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2