KBP Times

“मैं उन्हें माफ नहीं करूंगी” सुनीता आहूजा ने खोला पति गोविंदा के अफेयर का राज

Govinda

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सुनीता ने पति को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि वह गोविंदा (Govinda) को उनकी बेवफाई के लिए माफ नहीं करेंगी। सुनीता ने मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज़ में कहा कि वह नेपाल से हैं और अगर गुस्सा आ गया तो खुखरी निकाल सकती हैं। उनके इस बयान ने लोगों को चौंका दिया है।

अफेयर की अफवाहों पर बयान

सुनीता ने इशारों-इशारों में गोविंदा (Govinda) के अफेयर की बात भी की। उन्होंने कहा कि ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन अब गोविंदा (Govinda) की उम्र 63 साल हो चुकी है और उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए। सुनीता ने यह भी कहा कि गोविंदा को अपनी बेटी टीना की शादी और बेटे यश के करियर के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि उन्होंने किसी लड़की का नाम नहीं लिया।

बेटे यश के करियर को लेकर नाराज़गी

सुनीता ने यह भी दावा किया कि गोविंदा (Govinda) ने बेटे यश के करियर को आगे बढ़ाने में कोई मदद नहीं की। उनका कहना है कि यश अपने पिता से मदद मांगने में झिझकता है और गोविंदा ने भी पहल नहीं की। सुनीता ने यहां तक कहा कि उन्होंने गोविंदा (Govinda) के मुंह पर पूछ लिया कि वह बाप हैं या नहीं। पॉडकास्ट का प्रोमो सामने आने के बाद गोविंदा (Govinda) की निजी ज़िंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है और अब सभी को उनके रिएक्शन का इंतजार है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

2

2