KBP Times

अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म, कई सेलेब्रिटीज ने दी बधाईयां और शुभकामनाएं

sonam kapoor entertainment

Sonam Kapoor: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले उनका एक बेटा वायु है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देकर अपनी खुशी को शेयर किया है। सोनम और आनंद कपल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा – ‘बहुत खुशी और प्यार के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं। वायु अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश है। इस नन्हे मेहमान ने हमारे घर में ढेर सारी खुशियां ला दी हैं। हम अब चार लोगों का परिवार बनकर इस नई शुरुआत के लिए बहुत आभारी हैं। प्यार के साथ- सोनम, आनंद और वायु।’

सेलेब्स कपल को बधाई

खुशखबरी के बाद करीना कपूर, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स कपल को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनम कपूर ने 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 2022 में उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया और 2026 में दूसरी बार मां बनीं। सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी फैंस को दी थी। उन्होंने पिंक ग्लैमरस आउटफिट में मदरहुड कैप्शन के साथ इसकी घोषणा की। इसके बाद उनके प्रेग्नेंसी लुक चर्चा में रहे।

यह भी पढ़ें : भव्य और बड़े बजट की फिल्म ‘वाराणसी’ भी होगी दो पार्ट में रिलीज

फरवरी में गोद भराई हुई थी

सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म फरवरी में हुई थी, जिसमें कपूर और आहूजा परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। एक्ट्रेस ने तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर लिखा था, ‘सीमंतोन्नयन, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में तीसरा संस्कार है। इसे आमतौर पर “बालों की मांग भरने की रस्म” कहा जाता है, जो मां और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का सम्मान करती है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे गोद भराई, श्रीमंत, दोहाले जेवन, शाद, सीमन्थम, वलैकप्पु, सीमंथा, पुलिक्कुड़ी और साधभक्षण। नाम भले बदल जाएं, लेकिन इसका भाव एक ही होता है, नए जीवन के लिए प्यार, सुरक्षा और खुशियों का आशीर्वाद।’

यह भी देखें : भजन गायक छोटू सिंह ने शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी पर लगाए गंभीर आरोप | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2