KBP Times

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Salman Khan post

Salman Khan Post  : जब से दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन शुरु हुआ है तभी से बॉलीवुड के कई नामी सितारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी। कुछ सितारे जो अभी राजनीति में सक्रिय हैं और सत्ता पक्ष से हैं उन्होने सीजेपी आंदोलन का विरोध किया है तो कुछ सितारों ने समर्थन किया है और जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल भी हुए हैं। इन सब के बीच फिल्म इंडस्ट्री से जंतर-मंतर में छात्रों के साथ हुई हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाले सलमान खान पहले सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्होंने न सिर्फ छात्रों के साथ हुई हिंसा की कड़ी निंदा की, बल्कि उनके विरोध प्रदर्शन को सही करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही उनका साथ देगी और शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी होगी। साथ ही एक्टर ने कहा कि ये सिर्फ छात्रों और शिक्षा का मुद्दा है इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं करना चाहिए।

सलमान खान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर लिखा है कि यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था। यह देखकर बहुत दुख होता है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। इस आंदोलन में घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। आगे सलमान खान लिखते हैं, ‘मैं छात्रों के इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने जिस समर्पण, ईमानदारी और मेहनत से पढ़कर अपना भविष्य बनाने का जज्बा दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। यही युवा पीढ़ी एक शिक्षित और मजबूत भारत का निर्माण करेगी और देश का नाम रोशन करेगी।’

विरोध प्रदर्शन बिल्कुल सही दिशा में

सलमान ने आगे लिखा, ‘यह आंदोलन और यह विरोध प्रदर्शन बिल्कुल सही दिशा में किया गया है और छात्रों ने इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया। उनका साहस, हिम्मत और शिक्षा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।’ ‘यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका पूरा श्रेय सिर्फ हमारे देश के छात्रों को मिलना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार भी उनका साथ देगी और हमारी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति होगी। मैं सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना करता हूं। भगवान उन सभी का भला करे जो शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।’

इच्छा है कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड बने- सलमान खान

अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट के आखिर में सलमान ने लिखा है, ‘मेरी इच्छा है कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन बने। हर साल पढ़ाई को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़े। इतना कि बाहर से लोग भारत में पढ़ने आएं और भारत ही एजुकेशन हब बने।

कॉकरोच जनता पार्टी ने री-शेयर किया पोस्ट

सलमान खान की पोस्ट सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इसे री-शेयर किया गया है।

आलिया भट्ट ने लिखा- वे सिर्फ अपने लिए नहीं लड़ रहे

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा है- पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल बार-बार तोड़ा भी है और फिर उम्मीद के सहारे उसे जोड़ भी दिया है। हर उस स्टूडेंट के पीछे, जो अपने हक के लिए डटकर खड़ा है, एक सपना है, एक परिवार की उम्मीद है और अनगिनत त्यागों से भरा एक सफर है। वे सिर्फ अपने लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि उन सभी लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिन्होंने उन पर भरोसा किया है। साथ ही वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर रास्ता भी तैयार कर रहे हैं। आगे आलिया ने लिखा है, ‘उनका साहस मुझे विनम्र बना देता है। उनका दृढ़ संकल्प हम सभी के सामने एक आईने की तरह खड़ा है और यह सवाल पूछता है कि क्या हम सच में उन युवाओं की आवाज़ सुन रहे हैं, जो कल इस देश का भविष्य बनाएंगे और उसे नई दिशा देंगे। छात्रों के लिए। छात्रों के साथ। भविष्य उनका है। जय हिंद।’

आलोचना होने के बीच आर.माधवन ने दिया समर्थन

एक्टर आर.माधवन की नीट पेपर लीक से जुड़े प्रोटेस्ट पर चुप्पी साधे रहने पर जमकर आलोचना हुई, जबकि वह थ्ज्प्प् के चेयरमैन हैं। कुछ स्टूडेंट्स ने उनके कैबिन के बाहर पोस्टर चिपकाते हुए उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें – छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

यह भी देखें – NEET पेपर लीक पर जयपुर में बवाल | छात्रों के समर्थन में खाचरियावास का प्रदर्शन | Paper Leak

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2