KBP Times

रणवीर सिंह की धुरंधर बनी 2025 की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म, केजीएफ 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar

Dhurandhar: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 55 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का भारत में ग्रॉस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए धुरंधर का ग्रॉस कलेक्शन 1002 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अब ये किसी एक भाषा में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन और ओवरसीज कमाई

धुरंधर फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी धमाल मचाया है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 296 करोड़ रुपए रहा है, जबकि वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 1298 करोड़ रुपए के पारहो चुका है। यानी अगले वीकेंड तक ये फिल्म 1300 करोड़ रुपए तक आसानी से पहुंच सकती है। पहले 55 दिनों में फिल्म ने लगभग हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनाया और दर्शकों का मनोरंजन किया।

धुरंधर 2 और बड़ी टक्कर की तैयारी

धुरंधर की सफलता के बाद अब फैंस धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट 18 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है, और इसे यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराना है। पहले पार्ट की तरह ये भी दर्शकों को रोमांचक और तेज रफ्तार एक्शन देने को तैयार है। फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद भी इसकी लोकप्रियता जारी रहने की उम्मीद है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2