KBP Times

पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में हंगामा, स्टेज पर दोस्त को धक्का देने का वीडियो वायरल

Pawan Singh
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। लखनऊ में रखी गई इस ग्रैंड पार्टी में फिल्मी दुनिया के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों से जुड़े कई लोग शामिल हुए। पार्टी में अहाना कुमरा, कुब्रा सैत और कीकू शारदा जैसे नामी चेहरे भी नजर आए।

जश्न के बीच अचानक हुआ बवाल

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पार्टी के बीच अचानक जश्न विवाद में बदल गया। पवन सिंह की बर्थडे पार्टी का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके करीबी दोस्त विशाल सिंह को स्टेज से नीचे धक्का देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिखता है कि कुछ लोग विशाल सिंह को स्टेज से जोर से धक्का देते हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग पवन सिंह (Pawan Singh) के बॉडीगार्ड हैं। धक्का इतना तेज था कि विशाल सीधे स्टेज से नीचे गिर पड़े। यह नज़ारा देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

 

वापस स्टेज पर आए विशाल, हुई तीखी बहस

धक्का लगने के बाद विशाल सिंह खुद को संभालते हुए दोबारा स्टेज पर आते हैं और बॉडीगार्ड्स से बहस करने लगते हैं। दोनों तरफ से जमकर कहासुनी होती है। हालात बिगड़ते देख कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं और मामला शांत कराने की कोशिश करते हैं। जब ये पूरा बवाल चल रहा था, उस वक्त पवन सिंह स्टेज पर मौजूद नहीं थे। अब तक ना ही पवन सिंह (Pawan Singh)और ना ही विशाल सिंह की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

 

दोस्त के साथ ऐसा बर्ताव देख चौंके फैंस

विशाल सिंह और पवन सिंह (Pawan Singh) की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। फैंस ने हमेशा विशाल को पवन सिंह के साथ साये की तरह देखा है। ऐसे में पार्टी में उनके साथ हुआ यह बर्ताव लोगों को हैरान कर रहा है। 5 जनवरी की रात 12 बजे जब पवन सिंह ने केक काटा, उस वक्त विशाल सिंह वहां मौजूद थे।विशाल के सोशल मीडिया पर पवन सिंह के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। वो पवन सिंह को “भैया” कहकर बुलाते हैं, जबकि पवन सिंह भी उन्हें अपने छोटे भाई जैसा मानते हैं।

 

कौन हैं विशाल सिंह?

विशाल सिंह पेशे से एक्टर हैं। इन दिनों वह Zee TV के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके कई कलाकारों से अच्छे रिश्ते हैं। विशाल सिंह बिहार की मनीषा रानी के मैनेजर भी रह चुके हैं। दोनों की नज़दीकियों को लेकर अफेयर की चर्चाएं जरूर उड़ी थीं, लेकिन मनीषा रानी ने इन खबरों को साफ तौर पर नकार दिया था।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

2

2