KBP Times

मोनालिसा की शादी से फिल्म पर संकट! डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले – ‘मेरी मेहनत और करोड़ों रुपये दांव पर

Monalisa Marriage Controversy

Monalisa Marriage Controversy:  महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की इंटरफेथ मैरिज को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मोनालिसा को अपनी फिल्म में लेना उनके लिए अब परेशानी का कारण बन गया है और इस पूरे घटनाक्रम का असर उनकी फिल्म पर पड़ा है।

फिल्म से होने वाला था मोनालिसा का डेब्यू

सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से मोनालिसा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली थीं। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही उनकी मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की खबर सामने आई जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। डायरेक्टर का कहना है कि इस खबर के बाद उनकी फिल्म की रिलीज भी प्रभावित हो गई है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा ने रचाई शादी, जानें कौन है उनके पति?

डायरेक्टर ने जताई नाराजगी

एक इंटरव्यू में सनोज मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिनसे उन्हें लगा कि मोनालिसा को उनसे दूर किया जा रहा है। उनका दावा है कि कई बार उन्हें जरूरी बातों की जानकारी भी नहीं दी जाती थी और कई चीजें उनसे छिपाई जा रही थीं। सनोज मिश्रा का कहना है कि उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। इसी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और सिर्फ एक गाना शूट होना बाकी है लेकिन अब फिल्म के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

यह भी देखें : गौतम मीणा की मौ*त के बाद हंगामा | मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन

भविष्य में साथ काम करने से किया इनकार

डायरेक्टर ने साफ कहा कि अब वह आगे कभी भी मोनालिसा के साथ काम नहीं करना चाहेंगे। उनका मानना है कि इस पूरे मामले की वजह से उनकी दो साल की मेहनत पर असर पड़ा है और फिल्म की रिलीज भी खतरे में पड़ गई है। सनोज मिश्रा के मुताबिक मोनालिसा की ट्रेनिंग ग्रूमिंग और फिल्म बनाने में अब तक करीब 9.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में उन्होंने काफी मेहनत और पैसा लगाया लेकिन मौजूदा हालात के कारण फिल्म का भविष्य अब अनिश्चित नजर आ रहा है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

2

2