KBP Times

महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा ने रचाई शादी, जानें कौन है उनके पति?

monalisa marraige

Monalisa Mahakumbh Viral Girl Marriage:  महाकुंभ 2025 में अपनी नीली आंखों की वजह से इंटरनेट पर वायरल होने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। खबरों के मुताबिक मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उनके पति के बारे में जानना चाहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा और फरमान खान ने केरल के तिरुवनंतपुरम में एक लोकल मंदिर में शादी की है। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर यह फैसला लिया।

कौन हैं फरमान खान?

फरमान खान पेशे से एक्टर और मॉडल हैं। वह महाराष्ट्र से संबंध रखते हैं और कई रीजनल फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा फरमान कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।

फेसबुक से शुरू हुई थी दोनों की कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले मोनालिसा और फरमान खान की बातचीत फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कहा जा रहा है कि मोनालिसा के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं। मोनालिसा के पिता तो इस शादी के बिल्कुल पक्ष में नहीं थे और वे उनकी शादी कहीं और तय करने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले किया धमाका, एडवांस बुकिंग से सॉलिड कमाई, 31सौ रुपए में बिके टिकट

मोनालिसा ने किया था प्रपोज

मीडिया से बातचीत में फरमान खान ने बताया कि मोनालिसा ने सबसे पहले उन्हें प्रपोज किया था। शुरुआत में उन्होंने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में मोनालिसा ने उन्हें मना लिया और दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया। इसके बाद दोनों ने केरल के तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में शादी करने का फैसला लिया।

अब केरल में रहने की प्लानिंग

शादी के बाद दोनों ने बताया कि उन्हें केरल बहुत पसंद आया। वहां के लोग भी काफी सपोर्टिव हैं। इसी वजह से दोनों ने फिलहाल वहीं रहने की योजना बनाई है।

यह भी देखें : दांडी मार्च की वर्षगांठ पर जयपुर में कांग्रेस का शांति मार्च | अशोक गहलोत और डोटासरा का BJP पर हमला

महाकुंभ से बनी थीं इंटरनेट सेंसेशन

मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह 2025 में प्रयागराज महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने आई थीं। इसी दौरान उनकी नीली आंखों की वजह से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2