Mahi Jay Divorce: टीवी एक्ट्रेस माही विज एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर मचा बवाल है। जय भानुशाली से अलग होने की खबर के बाद माही की एक पोस्ट ने ऐसा तूल पकड़ा कि बात सफाई और भावुक वीडियो तक पहुंच गई।
एक पोस्ट और शुरू हो गया बवाल
दरअसल, माही ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त नदीम के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में उन्होंने प्यार भरे शब्द लिखे, जिसे कुछ लोगों ने गलत नजर से देख लिया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं और माही का नाम नदीम के साथ जोड़ा जाने लगा।
अंकिता लोखंडे ने संभाला मोर्चा
मामला बढ़ता देख टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे माही के समर्थन में सामने आईं। उन्होंने साफ कहा कि नदीम, माही और जय दोनों के लिए पिता समान हैं और माही की बेटी उन्हें अब्बा बुलाती है। अंकिता ने कहा कि लोगों को किसी के निजी रिश्तों पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है।
जय भानुशाली भी माही के सपोर्ट में
अंकिता के बयान से जय भानुशाली भी सहमत नजर आए। उन्होंने अंकिता की इंस्टाग्राम स्टोरी रीपोस्ट करते हुए लिखा कि वह उनकी हर बात से सहमत हैं और उन्हें धन्यवाद कहा। इससे साफ हो गया कि इस मुद्दे पर जय और माही एक ही सोच रखते हैं।इसके बाद माही विज ने खुद सामने आकर लंबा वीडियो शेयर किया। उन्होंने उन लोगों को फटकार लगाई, जिन्होंने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। माही ने कहा कि वह पिछले छह सालों से नदीम के लिए पोस्ट करती आ रही हैं और उनकी बेटी भी उन्हें अब्बा कहती है। यह फैसला उन्होंने और जय ने मिलकर लिया था।
View this post on Instagram
फेक कमेंट्स और नेगेटिव पीआर का शक
माही ने कहा कि ‘अब्बा’ जैसे पवित्र शब्द को बेहद घटिया तरीके से दिखाया गया। वह पहले ही जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं और इस तरह की बातें उन्हें अंदर तक तोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो ऐसे रिश्तों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उनके पोस्ट पर आने वाले कई कमेंट्स फेक लगते हैं। उन्हें शक है कि कोई जानबूझकर उनके खिलाफ नेगेटिव पीआर चला रहा है। हालांकि, माही ने साफ कहा कि वह किसी को भी अपनी इमेज खराब करने नहीं देंगी।
‘प्यार जताना गलत कैसे हो गया?’
माही ने सवाल उठाया कि क्या लोग अपने खास दोस्त, भाई या बहन को ‘आई लव यू’ नहीं कहते? उन्होंने कहा कि जिस इंसान के बारे में गलत बातें कही जा रही हैं, वह जय भानुशाली का भी बहुत करीबी दोस्त है। ऐसे रिश्तों को गलत नजर से देखना बेहद गलत है। माही और जय पहले ही अपने जॉइंट स्टेटमेंट में कह चुके हैं कि उनकी जिंदगी में कोई विलेन नहीं था। ऐसे में अफवाहें फैलाना और किसी को बदनाम करना बिल्कुल गलत है। जय ने भी माही के वीडियो के बाद साफ कहा कि अब इस तरह की बातें बंद होनी चाहिए। फिलहाल, माही विज के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं और कई लोग उनके समर्थन में भी खुलकर सामने आ रहे हैं।



