KBP Times

नया साल, नया मनोरंजन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए शानदार फिल्में और सीरीज

January 2026 OTT Releases

January 2026 OTT Releases: 2026 के पहले महीने में ओटीटी पर मनोरंजन का धमाका होने वाला है। नए साल की शुरुआत एक से लेकर कई शानदार फिल्में और सीरीज के साथ हो रही है, जिनमें रोमांस, एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी जैसी हर शैली की कहानी आपको देखने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं, इस महीने ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं और आप इन्हें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

हक – 2 जनवरी 2026 (नेटफ्लिक्स)

इस साल की शुरुआत एक गंभीर और सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्म ‘हक’ से होने जा रही है। यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर इस कोर्टरूम ड्रामा में महिला के सम्मान, हक और आर्थिक सुरक्षा के लिए उसकी लड़ाई को दिखाया जाएगा। यह फिल्म चर्चित शाह बानो केस पर आधारित है और छोटे शहर की पृष्ठभूमि में सटीकता से यह कहानी पेश की जाएगी।

दे दे प्यार 2 – 9 जनवरी 2026 (नेटफ्लिक्स)

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार 2’ नए साल में ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत के किरदारों के बीच रोमांस और मजेदार किस्सों की कहानी दिखाई जाएगी।

फ्रीडम एट मिडनाइट 2 – 9 जनवरी 2026 (सोनी लिव)

आजादी के बाद के भारत की राजनीति और संघर्ष को दर्शाने वाली सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का दूसरा सीजन दर्शकों के लिए तैयार है। यह सीरीज भारत के महान नेताओं और स्वतंत्रता संग्राम की तस्वीरों को एक नए नजरिए से पेश करती है। इसमें सिद्धांत गुप्ता, राजेंद्र चावला और अरिफ जकरिया जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

120 बहादुर – 16 जनवरी 2026 (प्राइम वीडियो)

1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फरहान अख्तर की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म में भारतीय सैनिकों की बहादुरी और वीरता को दिखाया गया है। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है।

तस्करीः द स्मगलर्स – 14 जनवरी 2026 (नेटफ्लिक्स)

इमरान हाशमी की स्टारर क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘तस्करीः द स्मगलर्स’ मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तस्करी नेटवर्क और पुलिस सिस्टम पर आधारित है। यह सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें अंडरकवर ऑपरेशन और तस्करों की पहचान के बारे में दिलचस्प और रोमांचक घटनाएं देखने को मिलेंगी।

तेरे इश्क में – जनवरी 2026 (नेटफ्लिक्स)

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’, जो 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है और अब इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म जनवरी 2026 के मध्य या आखिरी तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।

धुरंधर – जनवरी 2026 (नेटफ्लिक्स)
2025 की सबसे चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट का अब तक कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह फिल्म 30 जनवरी 2026 तक नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

2

2