KBP Times

Avengers Endgame 2026 में फिर करेगी धमाका, क्या अवतार का रिकॉर्ड टूटेगा?

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर दर्शकों का उत्साह हमेशा ही अलग रहा है। खासकर इंडियन ऑडियंस में इनके सुपरहीरो कैरेक्टर्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अब साल 2026 हॉलीवुड फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि MCU अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म Avengers: Endgame को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी में है।

7 साल बाद लौटेगी Avengers: Endgame

2019 में रिलीज हुई Avengers: Endgame दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब सात साल बाद फिल्म को 2026 में सिनेमाघरों में दोबारा लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह री-रिलीज MCU की दो बड़ी फिल्मों — Spider-Man: Brand New Day और Avengers: Doomsday — के बीच प्लान की गई है ताकि दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बना रहे।

  • Spider-Man: Brand New Day – 31 जुलाई 2026

  • Avengers: Endgame (Re-release) – सितंबर 2026

  • Avengers: Doomsday – 18 दिसंबर 2026

इस शेड्यूल से साफ है कि MCU एक बार फिर अपने सबसे बड़े साल की तैयारी में जुटा है।

क्या Endgame तोड़ पाएगी Avatar का कलेक्शन रिकॉर्ड?

Avengers: Endgame ने 2019 में रिलीज के बाद 2.799 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड कमाई की थी, जिससे यह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। हालांकि बाद में Avatar की दुबारा रिलीज हुई और कुल कमाई 2.923 बिलियन डॉलर के साथ उसने अपना नंबर-1 स्थान वापस हासिल कर लिया।

अभी के आंकड़ों के अनुसार, Endgame अवतार से करीब 126 मिलियन डॉलर पीछे है। लेकिन 2026 की री-रिलीज इसकी कमाई को काफी बढ़ा सकती है। अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया दमदार रही, तो यह फिल्म Avatar को फिर से टॉप पोज़िशन से नीचे कर सकती है।

क्या MCU का 2026 सबसे बड़ा साल बनेगा?

लगातार तीन बड़े रिलीज MCU को एक बार फिर दुनिया भर की सुर्खियों में ला सकती हैं। खासकर Endgame की री-रिलीज उन फैंस के लिए खुशी का बड़ा मौका होगी जिन्होंने इस फिल्म को एक युग के अंत और नए फेज की शुरुआत माना था।

अगर बॉक्स ऑफिस पर प्रतिक्रिया वैसी ही रही जैसी 2019 में थी, तो यह मुकाबला फिर से दिलचस्प हो सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

2

2