KBP Times

मुश्किल में फंसे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, पूर्व वायलिन प्लेयर ने लगाए गंभीर आरोप

मुश्किल में फंसे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ,

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला कानूनी है, जहां उनके साथ काम कर चुके एक वायलिन प्लेयर ने यौन उत्पीड़न, बदले की कार्रवाई और गलत तरीके से नौकरी से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता के खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में केस दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आरोप विल स्मिथ के म्यूजिक टूर ‘Based on a True Story 2025’ से जुड़े एक वायलिन कलाकार ब्रायन किंग जोसेफ ने लगाए हैं। जोसेफ ने लॉस एंजिल्स की कोर्ट में विल स्मिथ और उनकी मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

ब्रायन का दावा है कि टूर के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और बाद में उन्हें बदले की भावना से टूर से बाहर कर दिया गया। शिकायत के अनुसार, मार्च में लास वेगास के एक स्टॉप के दौरान उनके होटल रूम में बिना अनुमति घुसपैठ के संकेत मिले, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए।

होटल रूम से जुड़ा आरोप

जोसेफ के मुताबिक, जब वे अपने होटल के कमरे में लौटे तो वहां कुछ संदिग्ध चीजें पाई गईं, जिनमें एक मैसेज और निजी सामान शामिल था। उन्होंने तुरंत होटल सिक्योरिटी और टूर मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी, साथ ही पुलिस हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि, वायलिन प्लेयर का आरोप है कि मैनेजमेंट ने उनकी बात सुनने के बजाय उल्टा उन पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाया।

बदले की कार्रवाई का दावा

ब्रायन किंग जोसेफ ने यह भी कहा कि घटना के कुछ दिनों बाद उन्हें यह कहकर टूर से हटा दिया गया कि प्रोडक्शन अब अलग दिशा में जा रहा है। उनकी जगह तुरंत किसी और कलाकार को रख लिया गया, जिससे उन्हें शक हुआ कि यह कदम बदले की भावना से उठाया गया।

यौन उत्पीड़न के आरोप

मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने पहले से ही कथित तौर पर उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की और निजी बातचीत के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। जोसेफ का कहना है कि इन घटनाओं का उन पर गहरा मानसिक असर पड़ा है।

हर्जाने की मांग

वायलिन प्लेयर ने कोर्ट से यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और गलत तरीके से नौकरी से हटाए जाने के बदले मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

फिलहाल इस मामले पर विल स्मिथ या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ेंः Bharat Taxi: दिल्ली में आज से भारत टैक्सी कैब की शुरुआत, ओला-उबर से 30% तक सस्ती

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2