KBP Times

AI से अस्सी के दौर में पहुंचे फिल्म स्टार्स, कई एक्टर-एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

Tatro trends in celebs
retro trend : सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग एआई की मदद से अपनी तस्वीरों को अस्सी के अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रुति हासन समेत कई सेलेब्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने हैं। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एआई से बनाई तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों रेट्रो अवतार में नजर आए। सिद्धार्थ ने डबल-डेनिम लुक के साथ डार्क एविएटर सनग्लासेस पहने। वहीं कियारा ने अस्सी के रंगीन फैशन को अपनाया। वह पिंक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें पफ स्लीव्स थीं। उन्होंने बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनीं। कियारा ने पोस्ट में सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान’ के रोमांटिक ट्रैक ‘समझो ना’ को भी एड किया।

परिणीति और राघव भी ट्रेंड में शामिल हुए

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ विंटेज स्टाइल की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में परिणीति और राघव साथ बैठे नजर आ रहे हैं। परिणीति उनके बालों पर हाथ रखे हुए हैं, जबकि राघव सोफे पर लेटे हुए वॉकमैन से गाना सुन रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों कॉटन कैंडी का आनंद लेते नजर आए।

अमीषा पटेल भी आई नजर

अमीषा पटेल भी रेट्रो लुक में नजर आईं। उन्होंने वन-शोल्डर टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ नियोन पिंक आउटफिट पहना। उन्होंने लेग वॉर्मर्स और व्हाइट-पिंक स्नीकर्स पहने और एक बड़े बूमबॉक्स पर बैठी नजर आईं। एक्टर रवि किशन ने भी इस वायरल एआई ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 80 के अंदाज में अपनी एआई जेनरेटेड तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनका लुक अस्सी के दशक के बॉलीवुड हीरो जैसा नजर आया। दूसरी ओर, श्रुति हासन कुछ दशक पीछे साठ के लुक में नजर आईं। तस्वीर में वह प्रिंटेड टॉप, मैचिंग हेडस्कार्फ और ब्लू जींस पहने दिखीं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर अपने रेट्रो अंदाज की तस्वीर शेयर की।

एक्ट्रेस रिद्धिमा कपूर AI ट्रेंड में शामिल 

रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस रिद्धिमा कपूर साहनी भी 80े के AI ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका लुक 1980 के दशक के अंदाज में नजर आया। रिद्धिमा ने तस्वीर के साथ लिखा, “जब 80े ने बुलाया, तो मैंने इसी अंदाज में जवाब दिया।” रिद्धिमा ने इसी साल कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग की शुरुआत की है। फिल्म में उनकी मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा भी नजर आए थे। वहीं, डेजी शाह ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया। AI से बनाई तस्वीरों में वह 80े की हीरोइन जैसी नजर आईं। उनका हेयरस्टाइल और पूरा लुक पुराने दौर की याद दिलाता है। एक्टर अभय वर्मा ने भी 1980 के दशक वाला अंदाज अपनाया। उन्होंने लंबे घुंघराले बालों और डेनिम आउटफिट में तस्वीरें शेयर कीं। अभय जल्द ही शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगे।

ऐसे बना सकते हैं अस्सी जैसा एआई फोटो

80 के दशक से इंस्पायर्ड एआई फोटो बनाने के लिए यूजर्स किसी एआई इमेज जनरेशन टूल, जैसे चैट जीपीटी में अपनी साफ तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद व्यक्ति के चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए उसे अस्सी के माहौल में दिखाने का प्रॉम्प्ट दिया जा सकता है। फोटो को रेट्रो लुक देने के लिए वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, स्टेटमेंट एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड इंस्पायर्ड बैकग्राउंड, वार्म लाइटिंग, फीके रंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट जैसी डिटेल्स जोड़ी जा सकती हैं। यूजर्स हेयरस्टाइल, आउटफिट या बैकग्राउंड में बदलाव करके तस्वीर को अपनी पसंद के मुताबिक भी तैयार कर सकते हैं।

भारत में वायरल हुए कुछ प्रमुख सोशल मीडिया ट्रेंड

जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर 10 साल पुरानी फोटोज शेयर करने का ट्रेंड आया था, जिसमें लोग अपनी 2016 की तस्वीरें दिखाने में लगे हुए थे। जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सोनम कपूर जैसी कई सेलेब्स ने 2016 की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

यह भी पढ़ें – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

यह भी देखें – सिविल लाइंस विधानसभा में किसके सिर सजेगा ताज? जनता के रुख से बड़ा संकेत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Tatro trends in celebs

AI से अस्सी के दौर में पहुंचे फिल्म स्टार्स, कई एक्टर-एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

students lear film making

जयपुर में सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने सीखा फिल्म बनाना, मोबाइल फिल्ममेकिंग के जरिए मिली स्टोरीटेलिंग

Donald Trump

ट्रम्प ने किया हर अमेरिकी वयस्क को 5 हजार डॉलर देने का ऐलान, चुनाव जिताने की शर्त

BJP and Congress candidates sequestered as voting concludes.

वोटिंग खत्म होने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी; सुरक्षित जगह भेजा

Drone attack on ucrain president plaine

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बाल-बाल बचे, प्लेन पर ड्रोन से हमला

India-Bangladesh match

Women’s Asia Cup ; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें

Apple launch iPhone

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख, DSLR जैसा कैमरा, 7.6 इंच डिस्प्ले

Accident in gandhinagar

गांधीनगर में हादसा: निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

2

2