KBP Times

वोटिंग खत्म होने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी; सुरक्षित जगह भेजा

BJP and Congress candidates sequestered as voting concludes.

Enclosure: राजस्थान के 162 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) में पहले चरण की वोटिंग पूरी है और अभी दूसरा चरण बाकी है लेकिन जिन शहरों में वोटिंग हो चुकी है वहां भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की बाडेबंदी शुरु हो गई। बुधवार शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के साथ ही प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी होने लगी। वोटिंग के बाद कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के पास पार्टी ऑफिस से फोन आने लगे। इसके बाद प्रत्याशी बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, जहां से गाड़ियों में बैठाकर सुरक्षित जगहों के लिए रवाना किया गया।

बाड़मेर में बाड़ेबंदी

बाड़मेर में वार्ड 48 के कांग्रेस प्रत्याशी पारसमल माली को रात 8.30 बजे शहर के बेरियों का बास इलाके में कार में डालकर ले जाने की कोशिश की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ।ैच् नितेश आर्य ने प्रत्याशी को थाने लाने की कोशिश की तो प्रत्याशी के भाई ठाकराराम माली और उनके समर्थक पुलिस टीम से उलझ गए।

कोटा जिले में बाड़ेबंदी

कोटा जिले के रामगंजमंडी नगर पालिका में वोटिंग के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा के सभी 38 प्रत्याशियों को रात करीब 9.30 बजे पार्टी ऑफिस बुलाया और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बस में बैठाकर बारां के लिए रवाना किया। बारां पहुंचने के बाद अयोध्या (उत्तरप्रदेश) राम मंदिर घुमाने ले जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को होटल में एकत्रित करना शुरू कर दिया है।

भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशियों को पार्टी ऑफिस बुलाया

भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों में वोटिंग खत्म होने के बाद में अब पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू हो चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने अपने 70 प्रत्याशियों को फोन करके भाजपा ऑफिस बुलाया है, जहां से उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाने की प्लानिंग है। हाईकमान की ओर से मिले निर्देशों के बाद भावी पार्षद बैग में कपड़े लेकर भाजपा ऑफिस पहुंचना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने 53 वार्डों में ही अधिकृत प्रत्याशी उतारे थे। इनके पास अभी तक पार्टी के किसी भी पदाधिकारी का कोई फोन नहीं आया है। भीलवाड़ा में चुनावी मैदान में 154 निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं, जिनमें से कुछ प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को सीधी-सीधी टक्कर दे रहे हैं।

समर्थकों के साथ पार्टी ऑफिस पहुंचे प्रत्याशी

चित्तौड़गढ़ में मतदान खत्म होते ही भाजपा के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पार्टी ऑफिस पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद प्रत्याशी अपने जरूरी सामान के साथ अलग-अलग गाड़ियों से रवाना हो गए। राजनीतिक गलियारों में इसे बाड़ाबंदी की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी स्तर पर प्रत्याशियों को एकजुट रखने और मतगणना तक संपर्क बनाए रखने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी भी अपने स्तर पर आगे की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

दौसा के महवा में कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीयों की बाड़ाबंदी

दौसा जिले की महवा नगर पालिका के लिए वोटिंग खत्म होते ही कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से बाड़ाबंदी शुरू कर दी गई है। मतदान के बाद भाजपा के 35 प्रत्याशियों को महवा विधायक राजेंद्र मीणा बस में बैठाकर जयपुर रवाना हो गए। कांग्रेस के उम्मीदवारों को हिंडौन रोड स्थित एक निजी होटल में बुलाया गया है। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को एकजुट रखने के साथ ही अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय बोहरा 22 निर्दलीय उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली की ओर निकल गए।

यह भी पढ़ें –जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

यह भी देखें – सिविल लाइंस विधानसभा में किसके सिर सजेगा ताज? जनता के रुख से बड़ा संकेत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

students lear film making

जयपुर में सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने सीखा फिल्म बनाना, मोबाइल फिल्ममेकिंग के जरिए मिली स्टोरीटेलिंग

Donald Trump

ट्रम्प ने किया हर अमेरिकी वयस्क को 5 हजार डॉलर देने का ऐलान, चुनाव जिताने की शर्त

BJP and Congress candidates sequestered as voting concludes.

वोटिंग खत्म होने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी; सुरक्षित जगह भेजा

Drone attack on ucrain president plaine

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बाल-बाल बचे, प्लेन पर ड्रोन से हमला

India-Bangladesh match

Women’s Asia Cup ; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें

Apple launch iPhone

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख, DSLR जैसा कैमरा, 7.6 इंच डिस्प्ले

Accident in gandhinagar

गांधीनगर में हादसा: निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

2

2