KBP Times

गांधीनगर में हादसा: निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल

Accident in gandhinagar

Accident : गुजरात के गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। पहले खबर आई थी कि हादसा क्रेन के गिरने से हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बॉस्की द एंपायर कमर्शियल मॉल नाम के इस प्रोजेक्ट में दो बिल्डिंग को जोड़ने के लिए स्लैब बनाया जा रहा था। इसके गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए।

कई मजदूर आईसीयू में

डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी के मुताबिक 15 मजदूर घायल हुए हैं, कुछ आईसीयू में हैं। तीन को मामूली चोटें आईं। हादसे के चश्मदीदों का दावा है कि स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था, इसे हटाने का काम जारी है। साइट मैनेजर ने पुष्टि की है कि अब मलबे में कोई मजदूर नहीं है। लेकिन प्रशासन ने कहा है कि जब तक सारा मलबा हटा नहीं दिया जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रखा जाएगा। यह मॉल पेठापुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नीलेश मोदी करवा रहे थे। हादसे के समय नीलेश अपनी बेटी बॉस्की की शादी के लिए शिकागो गए हुए हैं।

हादसे के वक्त 25-26 लोग थे

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल एक मजदूर कमलेश ने बताया कि करीब 25-26 लोग स्लैब डालने का काम कर रहे थे। इसी बीच पूरा स्ट्रक्चर गिर पड़ा। हादसा किस वजह से हुआ इसका पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें -NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

यह भी देखें – सिविल लाइंस विधानसभा में किसके सिर सजेगा ताज? जनता के रुख से बड़ा संकेत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

students lear film making

जयपुर में सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने सीखा फिल्म बनाना, मोबाइल फिल्ममेकिंग के जरिए मिली स्टोरीटेलिंग

Donald Trump

ट्रम्प ने किया हर अमेरिकी वयस्क को 5 हजार डॉलर देने का ऐलान, चुनाव जिताने की शर्त

BJP and Congress candidates sequestered as voting concludes.

वोटिंग खत्म होने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी; सुरक्षित जगह भेजा

Drone attack on ucrain president plaine

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बाल-बाल बचे, प्लेन पर ड्रोन से हमला

India-Bangladesh match

Women’s Asia Cup ; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें

Apple launch iPhone

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत 3 लाख, DSLR जैसा कैमरा, 7.6 इंच डिस्प्ले

Accident in gandhinagar

गांधीनगर में हादसा: निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

2

2