Actress Shilpa Shetti :बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत सावंत जयपुर पहुंचे है जहां एक अवार्ड शो में हिस्सा लिया। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जयपुर में रविवार रात अवॉर्ड शो में शामिल होने के बाद सोमवार दोपहर अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पहुंचीं और मुंबई के लिए रवाना हो गईं। दूसरी ओर गायक अभिजीत सावंत ने भी रविवार रात जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर शहरवासियों का मनोरंजन किया था। इसके बाद सोमवार को अभिजीत भी मुंबई लौट गए।
शिल्पा ने बाजीगर फिल्म से की थी शुरुआत
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1993 में शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म ‘बाजीगर’ से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहना मिली और उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री सहित अन्य श्रेणियों में नामांकन मिला। इसके बाद ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानवर’, ‘धड़कन’, ‘रिश्ते’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘डस’, ‘अपने’ और ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। वर्ष 2000 में आई फिल्म ‘धड़कन’ शिल्पा शेट्टी के करियर में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई।
अभिजीत ने देर रात सुरों से गुलजार किया जयपुर
गायक अभिजीत सावंत ने अपनी आवाज और लोकप्रिय गीतों के जरिए जयपुराइट्स का मनोरंजन किया। अभिजीत सावंत को देशभर में पहचान वर्ष 2004-05 में प्रसारित हुए ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन का विजेता बनने के बाद मिली थी। वे इस शो के पहले विजेता रहे और इसके बाद उनकी गायकी का सफर आगे बढ़ा।
यह भी देखें – विधायक बालमुकुंदाचार्य से सीधा संवाद | जनता के सवालों पर खुली बात | KBP Times Exclusive


