KBP Times

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बाल-बाल बचे, प्लेन पर ड्रोन से हमला

Drone attack on ucrain president plaine

Drone : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की उस समय बाल-बाल बच गए जब उनका प्लेन मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आने से बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को सरकारी टीवी से बातचीत में यह दावा किया। स्टोरे के मुताबिक जेलेंस्की का प्लेन मोल्दोवा से उड़ान भरने ही वाला था, तभी ड्रोन उसके करीब आ गया। हालांकि, उन्होंने ड्रोन की दूरी और जानकारी के स्रोत का खुलासा नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे। ड्रोन अलर्ट के कारण उनकी उड़ान में देरी हुई। बाद में मोल्दोवा के अधिकारियों ने देश में एक रूसी ड्रोन के गिरने की पुष्टि की और जेलेंस्की के विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दी।

एयरपोर्ट से करीब 160 किमी दूर गिरा ड्रोन

मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जेलेंस्की का मोल्दोवा के विमान चिशिनाउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा था। ड्रोन की चेतावनी मिलने के बाद एयरस्पेस बंद कर दिया गया था। बाद में ड्रोन एयरपोर्ट से करीब 160 किलोमीटर दूर गिरकर नष्ट हो गया। मोल्दोवा की ओर से ड्रोन को रूसी बताया गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि ड्रोन को जानबूझकर जेलेंस्की के विमान को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था या वह किसी दूसरे टारगेट की ओर जा रहा था।

ड्रोन का घुसना महज संयोग नहीं

अमेरिका में मोल्दोवा के राजदूत वलादिस्लाव कुलमिन्स्की के अनुसार ड्रोन के गलती से मोल्दोवा में घुसने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की का विमान उसी समय एयरपोर्ट पर खड़ा हो और उसी दौरान एक जेट-प्रोपेल्ड ड्रोन मोल्दोवा में प्रवेश करे, इसे महज संयोग मानना मुश्किल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ड्रोन को जेलेंस्की के विमान को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था, तो कुलमिन्स्की ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

ड्रोन का घुसना लोगों की जान के लिए खतरा

मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू ने ड्रोन के देश में घुसने की घटना को लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने यूक्रेन की सीमा से लगे एक बॉर्डर क्रॉसिंग पर हुए रूसी ड्रोन हमले की भी निंदा की। मंगलवार को हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें – अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

यह भी देखें – सिविल लाइंस विधानसभा में किसके सिर सजेगा ताज? जनता के रुख से बड़ा संकेत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Russia President Putin

BRICS समिट में हिस्सा लेने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Vande Matram song two paragraph sing only

कर्नाटक में वंदे मातरम के दो पैरा ही गाने का आदेश, राष्ट्रपति और राज्यपाल के कार्यक्रम में पूरा गीत

Junior hockey asia cup match

Junior Asia Cup; भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत, पाकिस्तान को 19-0 से हराया

white layer on wall

दीवार पर आ रही है सीलन तो कमजोर होने की निशानी नहीं

unani medicine effective

शारीरिक कमजोरी दूर करने के यूनानी नुस्खे, बढ़ा सकतें हैं आपकी ताकत लेकिन ध्यान रहे…

VHP demond ban in garba

महाराष्ट्र में VHP ने की गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों को प्रवेश ना देने की मांग, अमृता बोलीं-त्योहार में नहीं हो जाति-धर्म भेद

Tatro trends in celebs

AI से अस्सी के दौर में पहुंचे फिल्म स्टार्स, कई एक्टर-एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

students lear film making

जयपुर में सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने सीखा फिल्म बनाना, मोबाइल फिल्ममेकिंग के जरिए मिली स्टोरीटेलिंग

Donald Trump

ट्रम्प ने किया हर अमेरिकी वयस्क को 5 हजार डॉलर देने का ऐलान, चुनाव जिताने की शर्त

2

2