KBP Times

जासूस अपने देश लौट गया, कहानी खत्म इसलिए नहीं बनेगी धुरंधर-3

Dhurandhar

Dhurandhar : बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देने वाली फिल्म धुरंधर के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा जोरों पर है लेकिन फिल्म निर्माता या निर्देशक की तरफ से इस संबंध में कोई अधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। वहीं धुरंधर के तीसरे पार्ट के बारे में अभिनेता राकेश बेदी के एक बयान ने चर्चाओं पर विराम लगाने का काम किया है। धुरंधर फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने साफ किया है कि फिलहाल तीसरे पार्ट की कोई संभावना नहीं दिख रही है क्योंकि फिल्म की कहानी पूरी हो चुकी है।

क्यों नहीं आएगा तीसरा पार्ट?

अभिनेता राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म धुरंधर 2 की कहानी जहां खत्म हुई है, वहां से उसे आगे बढ़ाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि तीसरा पार्ट आएगा। कहानी के आखिर में जासूस (रणवीर सिंह) अपने देश वापस लौट जाता है, इसलिए वह कहानी वहीं खत्म हो जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि धुरंधर एक बड़ी फ्रेंचाइजी है। इसे भविष्य में किसी और कहानी और दूसरे एक्टर्स के साथ किसी भी समय बनाया जा सकता है।

जमील जमाली का किरदार

फिल्म धुरंधर में राकेश बेदी का किरदार जमाली दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। राकेश ने कहा, दर्शकों के लिए यह एक बड़ा हाईलाइट था। हमें पता था कि इससे हलचल होगी। पार्ट 1 की सफलता के बाद दर्शकों का नजरिया बदल गया था। लोग फिल्म को केवल देखने नहीं जा रहे थे, बल्कि वे यह जानने के लिए बहुत एक्साइटेड थे कि पार्ट 2 में क्या होता है। अब वही दर्शक पार्ट 3 की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, खास अंदाज़ में दी खुशखबरी

बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दोनों फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म ने करीब 1300 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं मार्च 2026 में रिलीज हुई श्धुरंधररू द रिवेंजश् घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। वर्ल्डवाइड लेवल पर यह अब तक 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।

यह भी देखें : पायलट के गढ़ में पानी की किल्लत ! बीसलपुर बांध के पास होकर भी प्यासा है जैकमाबाद | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

2

2