KBP Times

CarryMinati को कोर्ट से झटका: Karan Johar स्पूफ वीडियो पर सख्त टिप्पणी

manoranjan

CarryMinati Vs Karan Joharसोशल मीडिया की दुनिया में अपने रोस्ट और पैरोडी वीडियोज़ के लिए मशहूर CarryMinati एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। इस बार मामला जुड़ा है बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर Karan Johar से।

क्या है पूरा मामला?

कुछ समय पहले CarryMinati ने Karan Johar के लोकप्रिय टॉक शो  Koffee with Karan की तर्ज पर एक स्पूफ वीडियो बनाया था। इस वीडियो का नाम ‘कॉफी विद जलन’ रखा गया था, जिसमें करण जौहर की शैली और व्यक्तित्व पर कटाक्ष किया गया था। करण जौहर ने इस कंटेंट को मानहानिकारक बताते हुए मुंबई की अदालत का रुख किया।

10 फरवरी को हुई सुनवाई

मामले की सुनवाई 10 फरवरी को हुई, जहां अदालत ने पहली नजर में माना कि वीडियो में आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। कोर्ट ने CarryMinati को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह करण जौहर के खिलाफ इस प्रकार का कोई भी मानहानिकारक कंटेंट न बनाएँ और न ही प्रकाशित करें।

वीडियो हटाने का आदेश

अदालत ने संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाने का आदेश दिया है। यदि वीडियो अन्य अकाउंट्स पर उपलब्ध है, तो उसे भी हटाया जाना आवश्यक होगा। साथ ही कोर्ट ने एक अस्थायी निषेधाज्ञा (Temporary Injunction) जारी की है।

बचाव पक्ष का क्या कहना है?

CarryMinati की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि विवादित वीडियो पहले ही हटा दिया गया है, इसलिए आगे की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अदालत ने कहा कि यदि सामग्री अन्य प्लेटफॉर्म या अकाउंट्स पर मौजूद है, तो उसे भी हटाया जाना चाहिए।

यह भी पढें :  राजपाल यादव को आज मिलेगी राहत? बेल पर टिकी सबकी नजरें, परिवार ने तोड़ी चुप्पी..

सोशल मीडिया और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर बहस

यह मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने लाता है कि मनोरंजन और पैरोडी की सीमा क्या होनी चाहिए, और कब वह मानहानि में बदल जाती है। अब देखना होगा कि आगे इस केस में क्या नया मोड़ आता है।

यह भी देखें : कलेक्ट्रेट सर्किल के फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों पर कार्रवाई कब?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2