KBP Times

आशा भोसले नेट वर्थ: सुरों की दिग्गज ने संगीत और बिजनेस से बनाई करोड़ों की संपत्ति, जानिए सफर

Asha Bhosle net worth

Asha Bhosle Net Worth:  आशा भोसले ने लगभग सात दशकों तक हिंदी सिनेमा सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी आवाज दी और करोड़ों दिलों पर राज किया. वे अपनी बहन लता मंगेशकर की तरह ही अपनी मधुर आवाज के लिए दुनियाभर में मशहूर रहीं. भले ही पिछले कुछ समय से उन्होंने नए फिल्मी गानों में कम काम किया हो, लेकिन उनके पुराने गाने आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. इसमें उनकी प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा शामिल है जिसकी वैल्यू करीब 80 से 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है.

 कमाई के स्रोत

अपने लंबे करियर में आशा भोसले ने कई सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए, जिससे उन्हें बड़ी पहचान और कमाई दोनों मिली. इसके अलावा वे ग्लोबल म्यूजिक टूर और पर्सनल एल्बम्स से भी अच्छी आय प्राप्त करती थीं. सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि उनके बिजनेस वेंचर्स भी उनकी कमाई का अहम हिस्सा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में पसरा मातम

 देश-विदेश में रेस्टोरेंट बिजनेस

कम ही लोग जानते हैं कि आशा भोसले ने साल 2002 में फाइन डाइनिंग सेक्टर में कदम रखा था. उनका रेस्टोरेंट व्यवसाय सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुबई और यूके जैसे देशों में भी फैला हुआ बताया जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार उनके 14 से अधिक रेस्टोरेंट्स अलग-अलग देशों में संचालित होते रहे हैं जिससे उनकी बिजनेस पहचान और मजबूत हुई.

यह भी देखें : जयपुर में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ फिनाले | CM भजनलाल शर्मा करेगें युवाओं से संवाद 

 अंतिम संस्कार की जानकारी

उनके निधन की खबर के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. कई कलाकारों, नेताओं और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. जानकारी के मुताबिक उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की और बताया कि अंतिम संस्कार अगले दिन शाम 4 बजे किया जाएगा. साथ ही लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में सुबह 11 बजे से अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धांजलि सभा रखी जाएगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2