KBP Times

पवन सिंह से 10 करोड़ एलिमनी मांगने पर ज्योति सिंह का दर्द भरा बयान, अक्षरा सिंह ने दिया सपोर्ट बोलीं 100 करोड़ भी…

Akshara Singh On Pawan Singh: 10 करोड़ एलिमनी पर ज्योति का बयान

Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का केस बिहार के आरा फैमिली कोर्ट में चल रहा है। हाल ही में हुई सुनवाई में ज्योति कोर्ट पहुंचीं, जबकि पवन सिंह अनुपस्थित रहे।

ज्योति सिंह की एलिमनी मांग और कोर्ट में दर्द भरा बयान

केस की सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह ने भावुक होकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कोर्ट से कहा कि वे पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं, लेकिन अगर साथ नहीं रहना चाहते तो उन्हें 10 करोड़ रुपये का मेंटेनेंस (एलिमनी) दिया जाए। ज्योति ने रोते हुए अपनी तकलीफें बताईं और कहा कि उन्हें पत्नी का दर्जा और प्यार नहीं मिला। पवन सिंह के वकील ने इस मांग पर कोर्ट में सफाई दी, और जज ने दोनों पक्षों को समझाया। अंत में ज्योति नोएडा में एक फ्लैट और 3 करोड़ रुपये की एलिमनी पर सहमत होने की बात कही गई, लेकिन मामला अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है।

अक्षरा सिंह का ज्योति के सपोर्ट में बड़ा बयान

अब इस विवाद में पवन सिंह की पूर्व प्रेमिका और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का खुलकर समर्थन किया है। मीडिया से बातचीत में अक्षरा ने कहा है कि जब भी कोई लड़की शादी करती है और किसी के साथ चली जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी उस आदमी की हो जाती है। तलाक होने पर मेंटेनेंस या एलिमनी लेना उसका पूरा हक है, और उसे पूरा मिलना चाहिए। बिल्कुल मिलना चाहिए, चाहे वो 10 करोड़ मांगे, 20 करोड़ मांगे, या 100 करोड़ भी मांगे, तब भी शायद वो काफी ना हो। जो उन्होंने (ज्योति सिंह) झेला है, उसके बाद 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे।”अक्षरा ने इसे महिला का कानूनी और सामाजिक अधिकार बताया, और समाज से अपील की कि तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।

पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना रिश्ता

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहा। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और 2015 से 2018 तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन 2018 में पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली, जिसके बाद अक्षरा और पवन का रिश्ता टूट गया। इसके बाद अक्षरा ने पवन पर कई आरोप लगाए थे, लेकिन अब वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी को 8 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तलाक की नौबत आ गई है। कोर्ट में मामला जारी है, और अंतिम फैसला अभी बाकी है। देखना यह है कि कोर्ट ज्योति सिंह की मांगों पर क्या फैसला सुनाता है। यह पूरा विवाद भोजपुरी सिनेमा और फैंस के बीच गरम बहस का विषय बना हुआ है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2