KBP Times

विमान हादसे में अजित पवार का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Ajit Pawar Death News

Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र की राजनीति से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई. राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया. यह खबर जैसे ही सामने आई, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों और बॉलीवुड तक हर कोई इस अचानक हुई घटना से स्तब्ध है.

अजय देवगन और अनुपम खेर ने जताया दुख

अजीत पवार के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है. अजय देवगन ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “माननीय डिप्टी सीएम अजीत पवार जी के दुखद निधन से सदमे में हूं. उनके परिवार, प्रियजनों और इस भारी नुकसान से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ओम शांति.”

वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने भी भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा,
“महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार दादा के दुखद निधन से बहुत सदमे में और दुखी हूं. जब भी मैं उनसे मिला, वह बहुत सज्जन और दयालु थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ओम शांति!” 🙏🕉

कैसे हुआ हादसा: लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ. अजीत पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें एक जनसभा में शामिल होना था. बारामती के पास लैंडिंग के दौरान विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में कुल छह लोग सवार थे और इस दर्दनाक हादसे में सभी की मौत हो गई.

मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बचाव दल को तुरंत तैनात किया गया. पुणे के पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, तीन शवों को बारामती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनकी पहचान की प्रक्रिया चल रही है. DGCA की एक विशेष टीम भी जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

स्थानीय लोगों ने देखा खौफनाक मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान को दुर्घटनाग्रस्त होते देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. चारों ओर धुआं, आग और अफरा-तफरी का माहौल था. हादसे के बाद पूरे बारामती इलाके में सन्नाटा पसर गया है. अजीत पवार का यूं अचानक चले जाना न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है. एक मजबूत जननेता के रूप में उनकी पहचान थी. उनके निधन से समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख और खालीपन महसूस किया जा रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

2

2