KBP Times

ईरान – अमेरिका जंग में फंसे कई बॉलीवुड एक्टर्स

bollywood actors

Bollywood Actors:  अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले से दुबई और अन्य खाडी देशों में बॉलीवुड एक्टर्स फंस गए हैं। हवाई रास्ते बंद हो जाने से वे जल्दी से भारत भी नहीं लौट सकते जब तक कि भारत की ओर से भारतीयों के लिए विशेष व्यवस्था ना की जाए। हमलों के बीच दुबई एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने एक्स पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है और साउथ के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु मांचू ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दुबई के हालातों से रूबरू कराया है। विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आसमान में मिसाइलें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने फैंस को भरोसा दिलाया कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वह अबू धाबी में सुरक्षित हैं। जैसे-जैसे वेस्ट एशिया में बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उन्हें मिल रहे मैसेज की बाढ़ पर बात की।

विष्णु मांचू को सताई परिवार की चिंता

कन्नप्पा बॉलीवुड स्टार विष्णु मांचू इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में हैं, जिन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए दुबई का हाल दिखाया है। अभिनेता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आसमान में मिसाइलें साफ नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए विष्णु मांचू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ इस समय दुबई में हैं और लगातार हो रहे हमलों से बेहद परेशान और चिंतित हैं। खासतौर पर उन्हें अपने परिवार की चिंता है। उनकी छोटी बेटी आयरा इससे बुरी तरह डरी हुई है।

कैसे हैं दुबई के हालात?

विष्णु मांचू ने एक्स पर एक खौफनाक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता नजर आ रहे हैं और उन्होंने बताया कि ये वीडियो शनिवार देर रात यानी 28 फरवरी की रात का है। रात के समय आसमान में मिसाइलें साफ नजर आ रही थीं और धमाकों की गूंज से उनका घर बुरी तरह दहल उठा। अपने पोस्ट में अभिनेता ने लिखा- रिवार से मिलने आज रात दुबई आया। आसमान में मिसाइलें साफ दिखाई दे रही हैं। तेज धमाकों से हमारा घर बुरी तरह हिल गया और छोटी आयरा भी डर गई है। शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। दुनिया में किसी भी बच्चो के अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़े नहीं होना चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई सुरक्षा बलों का आभारी हूं। ऐसे क्षण हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है। शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हर हर महादेव।

यह भी पढ़ें : मिसेज देवरकोंडा बनीं रश्मिका! शादी की तस्वीरों ने जीता सबका दिल

केआरके ने जताई चिंता

मिडिल ईस्ट में हमलों के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दुबई में भी उड़ानें रोक दी गई हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर केआरके यानी कमाल आर खान ने भी एक्स पर अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करते हुए चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी, बेटी और बेटा भी इस समय दुबई में है और उन्हें उनकी चिंता सता रही है।

यह भी देखें : “OBC को लावारिस समझ रखा है…” | राजस्थान में जाट महासभा का सरकार पर बड़ा हमला | राजाराम मील EXCLUSIVE

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2