KBP Times

बॉलीवुड का काला सच, नई एक्ट्रेसेस का जाल बिछा कर किया जाता है सौदा, अभिनेत्री तनुश्री की खरी-खरी

bollywood cast

Black scene of Bollywood: प्रसिद्व फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच को लोगों को सामने रखा और इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले लोगों को सलाह भी दी है. तनुश्री ने कहा कि यहां आने वाले नए लोगों को पहले जाल में फंसाया जाता है फिर शोषण किया जाता है. नए लोगों को सही से इन लोगों को पहचान करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, कोई तारीफ करे तो आप उसकी जाल में न फंसे, अपनी काबिलियत और उसकी मंशा को पहचानें.

ऐसे फैलाते है जाल

एक पॉडकास्ट कार्यक्रम में बोलते हुए, तनुश्री ने कहा कि कई नए लोगों को जाल में फंसाने के लिए पहले तारीफ की जाती है और वादों का लालच दिया जाता है. उन्होंने कहा, हैंडसम है, ब्यूटी है , आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो ये बनोगे, ऐसी तारीफें अक्सर एक बड़े जाल की शुरुआत होती है. तनुश्री ने कहा चार लोग आके आपको तारीफ देंगे और फिर चार लोग आपको बहकाएंगे. पहले चढ़ाते हैं, फिर बोलते हैं इनसे मिल लो, वहां मिल लो., आपको बहुत संयम से रहना पड़ता है.

माता-पिता की सीख काम आती है

तनुश्री ने कहा कि माता-पिता बच्चों को अजनबियों से सावधान रहने की जो सलाह देते हैं वह बड़े होने पर भी प्रासंगिक रहती है. माता-पिता ने बचपन में क्या सिखाया? अजनबियों के साथ नहीं जाना. अगर कोई चॉकलेट दिखाए तो क्या आप उसके साथ चले जाओगे? तनुश्री ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में लालच एक अलग रूप में आता है. यहां चॉकलेट, चॉकलेट नहीं होती. यहां अलग तरह का चॉकलेट होता है. लोग आपकी महत्वाकांक्षा, आशाओं और आकांक्षाओं को इस्तेमाल करते हैं. उनसे खेलते हैं.

“अगर मैं चार जिंदगियां भी बचा सकूं..”

तनुश्री ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलने का एक कारण उन युवाओं को चेतावनी देना है जो सपनों का पीछा करते हुए ग्लैमर इंडस्ट्री में आते हैं. उन्होंने कहा, “मैं आज ये सब इसलिए बोल रही हूं क्योंकि अगर मुझे प्लेटफॉर्म मिला है और अगर मैं चार भी जिंदगी बचा लूं, तो वो मेरे लिए बहुत है.” तनुश्री ने कहा कि कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स को शोषण का सामना करना पड़ता है और फिर वे लोगों की नज़रों से ओझल हो जाते हैं. उन्होंने कहा, बहुत सारे लड़के और लड़कियां यहां आते हैं. वो इस्तेमाल और दुर्व्यवहार होते हैं और फिर सचमुच फेंक दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें : मोनालिसा की शादी से फिल्म पर संकट! डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले – ‘मेरी मेहनत और करोड़ों रुपये दांव पर

कुछ को वेश्यावृत्ति में भी धकेला जाता है

इस तरह के शोषण के गंभीर परिणामों के बारे में बोलते हुए तनुश्री ने दावा किया कि कुछ पीड़ितों को इससे भी बदतर स्थिति में धकेल दिया जाता है.उन्होंने कहा, कुछ लोग वेश्यावृत्ति में चले जाते हैं क्योंकि इतना दुर्व्यवहार हो चुका होता है कि लोग उन्हें धंधे में डाल देते हैं. कुछ लोग इतने डैमेज हो जाते हैं कि वो अपना शहर वापस चले जाते हैं. अभिनेत्री तनुश्री ने कहा कि ये कहानियां शायद ही कभी सार्वजनिक होती हैं क्योंकि इंडस्ट्री केवल सफलता की कहानियों को ही उजागर करता है.

यह भी देखें : LPG गैस की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन | जयपुर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध

“मैं एक कलाकार हूं, अपनी जिंदगी नहीं बेचूंगी”

तनुश्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक बार एक एक्ट्रेस के साथ दोस्ती तोड़ दी थी क्योंकि वह इंडस्ट्री के इस तरह के रवैये का मेरे सामने बखान कर रही थी और मुझे इसके लिए उकसा रही थी. उन्होंने कहा, मैंने उसे कहा – “अगर मुझे किसी से मोहब्बत हो जाए और मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं, वो मेरी मर्जी है. लेकिन मैं अपनी जिंदगी का सौदा नहीं करूंगी”

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

2

2