KBP Times

फिल्म पॉलिटिक्स पर विजय देवरकोंडा का खुलासा, बोले – “कई रातें जागकर सोचा, आखिर ऐसा कौन करता है”

फिल्म पॉलिटिक्स पर विजय देवरकोंडा का खुलासा

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स और संगठित नेगेटिव रिव्यूज़ को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कोर्ट द्वारा फिल्म रेटिंग और रिव्यू पर अस्थायी रोक लगाने के फैसले का समर्थन किया है और इसे इंडस्ट्री के लिए जरूरी कदम बताया है।

विजय देवरकोंडा ने सुपरस्टार चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म ‘माना शंकर वर प्रसाद गारू’ को लेकर आए कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला उन्हें खुशी भी देता है और दुख भी। खुशी इसलिए कि इससे फिल्म बनाने वालों की मेहनत सुरक्षित रहेगी, और दुख इसलिए कि इस स्थिति तक पहुंचने के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ा।

“2019 से देख रहा हूं फिल्मों के खिलाफ पॉलिटिक्स”

विजय ने बताया कि उन्हें पहली बार 2019 में अपनी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के समय फिल्मों के खिलाफ संगठित हमलों और नेगेटिव कैंपेन का अनुभव हुआ था। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया और कहा गया कि अच्छी फिल्म को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता, लेकिन हकीकत इससे अलग है।

“कई रातें जागकर सोचता रहा”

एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने विचारों में लिखा कि वह कई रातें जागते रहे और यह सोचते रहे कि आखिर कौन लोग इस तरह की हरकतें करते हैं, जो दूसरों के सपनों को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में नए और मेहनती लोगों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है।

चिरंजीवी की फिल्म से भी जुड़ा मामला

विजय देवरकोंडा ने कहा कि यह बात अब साफ हो चुकी है कि फिल्मों को खतरा है, चाहे वह किसी नए कलाकार की हो या फिर चिरंजीवी जैसे मेगास्टार की। अदालत द्वारा इस खतरे को स्वीकार किया जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा संकेत है।

अंत में विजय ने उम्मीद जताई कि यह फैसला भविष्य में फिल्मों को संगठित नेगेटिव कैंपेन से बचाने में मदद करेगा और सिनेमा को निष्पक्ष माहौल मिलेगा।

ये भी पढ़ें- ईरान में अमेरिका का दखल, ट्रंप ने कहा, खामेनेई सरकार से आजादी दिलाने में मदद को तैयार हैं

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2