KBP Times

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में कई जगह फर्जी वोटिंग पर हंगामा, 29 अप्रैल को होगी मतगणना

Bar Council of Rajasthan

Bar Council of Rajasthan : बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के आज हो रहे चुनाव में राज्य के विभिन्न जिलों में मतदान जारी है वहीं कुछ पोलिंग बूथों पर फर्जी वोटिंग से हंगामा भी हुआ है, कई बूथों पर मतदान रद्द कर दिया गया। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो जो शाम 5 बजे तक चलेगी। मतगणना 29 अप्रैल को होगी।

अनेक स्थानों के पोलिंग बूथ पर हंगामा

जयपुर में हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद यहां चुनाव को रद्द कर दिया गया। अब चुनाव के लिए नई डेट घोषित की जाएगी। यह सबसे बड़ा पोलिंग बूथ है। इसमें 14 हजार 781 अधिवक्ता वोटर हैं। इससे पहले हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर करीब 50 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। 94 साल के रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने पहला वोट किया। अनियमितताओं और फर्जी वोटिंग की शिकायत के बाद जयपुर सेशन कोर्ट में भी चुनाव को रद्द कर दिया गया। श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर में बैलेट पेपर पर कैंडिडेट्स के साइन को लेकर विवाद के बाद वोटिंग रोक दी गई। मतदान स्थगित कर पोलिंग बूथ को ताला लगा दिया गया।

23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में

करीब तीन साल की देरी से 8 वर्ष बाद हो रहे बार काउंसिल के चुनाव में 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 258 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रदेश के 84 हजार 247 एडवोकेट वोट करेंगे। मतदान के बाद सभी मतपेटियां डिस्ट्रिक्ट जज के पास जमा करवाई जाएंगी। जो अगले दिन पुलिस सुरक्षा में जोधपुर पहुंचेंगी। 29 अप्रैल से मतगणना शुरू होगी।

महिलाओं को 30 % आरक्षण

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में पहली बार महिला अधिवक्ताओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इस बार चुनाव सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी की निगरानी में हो रहे हैं। 23 में से 5 पदों पर महिला अधिवक्ता चुनी जाएंगी। इसके अलावा दो पदों पर महिला अधिवक्ताओं को सह-नामित (को-ऑप्टेड) किया जाएगा। ऐसे में 25 सदस्यों में से पहली बार 7 सदस्य महिलाएं होंगी। यही वजह है कि इस बार 57 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2