KBP Times

प्रदेशभर में SI भर्ती 2025 के परीक्षा केन्द्रो पर सख्ती, शर्ट के बटन, फुल आस्तीन पर चली कैंची

Education SI exam

SI Exams: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)की SI भर्ती 2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी में सुबह 11 बजे से सामान्य हिंदी का पेपर शुरू हुआ। सोमवार को सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 10 बजते ही परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थीयों को रोक दिया गया। साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

नशे में पहुंचा परीक्षा देने

अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में SI भर्ती 2025 के परीक्षा देने पहुंच गया। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया।

कलावा काटा, शर्ट के बटन काटे

अजमेर के सावित्री स्कूल में अभ्यर्थियों के हाथों पर बंधे धागों (कलावा) को कैंची से काट दिया गया। कई कैंडिडेट्स के शर्ट पर मेटल के बटन थे, जिन्हें काटने के बाद ही एंट्री दी गई। जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी फुल स्लीव्स शर्ट पहनकर आए थे। उनको शर्ट उतारने या आस्तीन काटने के बाद ही प्रवेश दिया गया। भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में लगे रबर बैंड खुलवाए गए। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल में एंट्री गेट के बाहर ही स्टूडेंट्स के जूते उतरवा दिए गए। स्टूडेंट्स को करीब 200 मीटर नंगे पैर चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा।

दूसरी पारी में जनरल नॉलेज

दूसरी पारी में SI भर्ती 2025 के जनरल नॉलेज की परीक्षा 3 से 5 बजे तक रखी गई है। इसके लिए परीक्षा केन्द्रो पर प्रवेश का समय तीन बजे रखा गया। एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आज 3 लाख 85 हजार 20 कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॅर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2